फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Firing outside Forest Hill Resort nayagaon in chandigarh

Chandigarh: फॉरेस्ट हिल रिजॉर्ट के अंदर चल रही थी शूटिंग, बाहर गूंजी गोलियां; पुलिस पर बड़ा आरोप

Sat, 14 Jun 2025 10:50 AM IST
निवेदिता वर्मा संदीप खत्री, संवाद, चंडीगढ़
संदीप खत्री, संवाद, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 14 Jun 2025 10:50 AM IST
सार

फॉरेस्ट हिल रिजॉर्ट में पिछले 10 दिनों से बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग चल रही थी। वीरवार को शूटिंग का अंतिम दिन था। इस फिल्म में अभिनेता हर्ष गोवर्धन और पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा अभिनय कर रही हैं। हालांकि, घटना के समय दोनों एक्टर शूटिंग कर जा चुके थे।

विज्ञापन
Firing outside Forest Hill Resort nayagaon in chandigarh
firing, shot, gun - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चंडीगढ़ के पास स्थित नयागांव स्थित फॉरेस्ट हिल रिजॉर्ट के गेट नंबर 4 के बाहर वीरवार सुबह बाइक पर आए दो युवक हवाई फायरिंग कर भाग निकले। घटना के वक्त रिजॉर्ट के अंदर बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग चल रही थी। 
विज्ञापन


फिल्म के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर राहुल ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस दो घंटे बाद मौके पर नहीं पहुंची। फॉरेस्ट हिल रिजॉर्ट में पिछले 10 दिनों से बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग चल रही थी। वीरवार को शूटिंग का अंतिम दिन था। इस फिल्म में अभिनेता हर्ष गोवर्धन और पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा अभिनय कर रही हैं। हालांकि, घटना के समय दोनों एक्टर शूटिंग कर जा चुके थे।
विज्ञापन


राहुल का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पुलिसकर्मी मौके पर दो घंटे बाद पहुंचे। उन्होंने इस दौरान चार बार पुलिस को फोन किया। राहुल ने कहा कि वह इस मामले में ज्यादा उलझना नहीं चाहते क्योंकि फिल्म का नाम खराब होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ का इनकार

उधर, नयागांव थाने के एसएचओ सतनाम सिंह ने गोली चलने की घटना से साफ इन्कार कर दिया, जबकि इस मामले की सूचना नयागांव पुलिस के अलावा चंडीगढ़ पुलिस के कंट्रोल रूम के पास भी आई थी। चंडीगढ़ पुलिस के 112 नंबर पर की गई कॉल चंडीगढ़ कंट्रोल रूम पर लगी, जिसके बाद सेक्टर-11 थाने की पुलिस नयागांव के लिए रवाना हुई, लेकिन मामला नयागांव का होने के कारण टीम वापस लौट गई। लगभग डेढ़ से दो घंटे बाद नयागांव थाने से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। राहुल ने शाम को भी आरोपियों के बारे में पूछने के लिए पुलिस को फोन किया, लेकिन उन्हें कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला।

दहशत फैलाने का मकसद या कुछ और

इस फायरिंग से सवाल खड़ा होता है कि क्या यह गोली दहशत फैलाने के मकसद से चलाई गई थी या इसके पीछे कोई और कारण था। कलाकारों और बॉलीवुड एक्टर्स को लगातार गैंगस्टरों की तरफ से धमकियां मिलने की खबरों के बीच इस घटना ने चिंता बढ़ा दी है। पुलिस जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही वास्तविक मकसद का खुलासा हो पाएगा।

मैंने दो दिन पहले ही थाने का चार्ज संभाला है। गोली चलने की कोई शिकायत नहीं आई। शिकायतकर्ता का नंबर दे दो मैं बात करता हूं। सतनाम सिंह, एसएचओ, नयागांव
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed