{"_id":"67f9cbf775beea3262072539","slug":"firing-on-zirakpur-chandigarh-border-police-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: कार की चपेट में आने से बचा बच्चा, पीछा करने पर चला दी गोली; जीरकपुर-चंडीगढ़ सीमा पर वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Chandigarh: कार की चपेट में आने से बचा बच्चा, पीछा करने पर चला दी गोली; जीरकपुर-चंडीगढ़ सीमा पर वारदात
Sat, 12 Apr 2025 07:42 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 12 Apr 2025 07:42 AM IST
सार
घटना शुक्रवार रात 11.30 बजे की है। पुलिस ने बताया कि जीरकपुर स्थित चैरी हिल्स निवासी राजकुमार जिप्सी में सवार था, जबकि सेंट्रो कार में तीन से चार युवक सवार थे।
विज्ञापन
माैके पर जांच करते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जीरकपुर-चंडीगढ़ सीमा पर शुक्रवार देर रात दो कार सवारों में झगड़े के बाद फायरिंग का मामला सामने आया है। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि एक युवक के सिर में चोट लगी है। पुलिस ने घायलों को जीएमसीएच-32 में भर्ती करवाया। पुलिस को मौके से चार कारतूस और एक खोल बरामद हुआ है।
सूचना मिलने पर डीएसपी जसविंदर सिंह, डीएसपी क्राइम धीरज कुमार और सेक्टर 31 थाना प्रभारी राजीव कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस जांच कर रही है।
घटना शुक्रवार रात 11.30 बजे की है। पुलिस ने बताया कि जीरकपुर स्थित चैरी हिल्स निवासी राजकुमार जिप्सी में सवार था, जबकि सेंट्रो कार में तीन से चार युवक सवार थे। जिप्सी सेंट्रो कार का पीछा करती हुई जीरकपुर की तरफ से चंडीगढ़ की ओर आ रही थी। जब वह चंडीगढ़ सीमा पर पहुंचे तो बैरियर लगे होने के कारण सेंट्रो कार ट्रैफिक में फंस गई। इस दौरान जिप्सी सवार युवक और उनके बीच झगड़ा हो गया। पीछे ही जिप्सी सवार युवक के दोस्त भी आ गए। जिसके बाद दोनों पक्ष के लोगों में जमकर मारपीट हुई। ईंटें चली, स्लैगर, डंडे से हमला किया गया।
हमले में सेंट्रो और जिप्सी कार के शीशे टूट गए। इस दौरान सेंट्रो कार में सवार ने पिस्टल निकाल फायरिंग कर दी। गोली उसी युवक के कमर के साइड में लग गई। वहीं, जिप्सी सवार युवक के सिर में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद सेंट्रो कार सवार भागने लगे, लेकिन ट्रैफिक होने के कारण वह कार छोड़कर माैके से भाग गए। वहीं, पुलिस ने दोनों कारों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।