फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Firing on youth in Haryana's Panchkula, when he preventing girl from beaten

पंचकूलाः लड़की को पीट रहे युवक को रोकने की मिली सजा, सिविल इंजीनियर ने मार दी गोली

Tue, 25 Jun 2019 01:38 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 25 Jun 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
Firing on youth in Haryana's Panchkula, when he preventing girl from beaten
घायल युवक, बगल में आरोपी और रिवाल्वर - फोटो : अमर उजाला

घग्गर पार नोर्थ पार्क के पार्किंग स्थल पर बीते रविवार रात करीब 12 बजे युवती को पीटने से रोकना एक युवक को महंगा पड़ गया। बात इतनी बढ़ गई कि युवती को बचाने के लिए आगे आए युवक पर ही आरोपी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली चला दी। इनमें से एक गोली युवक के सिर के पास से गुजर गई तो दूसरी गोली कंधे के समीप छाती के आर-पार हो गई। 

विज्ञापन


गोलियों की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों समेत पीसीआर के कर्मचारी भी मौका-ए-वारदात पर पहुंचे। लेकिन तब आरोपी अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने घायल को तुरंत पंचकूला के सिविल अस्पताल-6 पहुंचाया। जहां हालत नाजुक होने पर उसे पीजीआई रेफर कर दिया। घायल मूलरूप से पटियाला निवासी फतेह सिंह है। वहीं, पुलिस ने आरोपी पंचकूला के सेक्टर-20 से पकड़ लिया है।
विज्ञापन


घायल के साथ मौजूद उसके दोस्त एवं गुरुद्वारा नाडा साहिब के सेवादार जगविन्द्र सिंह उर्फ बंटी ने पुलिस को वारदात की शिकायत दी। माजरी चौक, गेट नंबर-4 निवासी जगविन्द्र सिंह ने थाना चंडी मंदिर पुलिस को बताया कि बीते रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे वह दोस्त फतेह सिंह, मनीमाजरा निवासी सैंडी, अमृतसर निवासी सुख और दीप सिंह आल्टो कार नंबर एचआर99-7099 और स्कार्पियो कार नंबर एचआर30पी-0027 में सवार होकर नोर्थ पार्क के समीप पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रात करीब 12 बजे वे सड़क पर खड़े थे। तभी उन्होंने नोर्थ पार्क की पार्किंग में एक युवक और दो युवतियों को देखा। बताया कि एक लड़का उनमें से एक लड़की से मारपीट कर रहा था। यह देखकर फतेह सिंह उनके पास गया और मारपीट का कारण पूछा।

आरोप हैं कि आरोपी फतेह सिंह से ही झगड़ा करने लगा। लेकिन लड़की ने फतेह सिंह को उनके बीच कोई झगड़ा नहीं होने की बात कही थी। मौके पर पीसीआर के पुलिसकर्मी भी पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों का झगड़ा रुकवा कर उन्हें वहां से भेज दिया।

पार्किंग स्थल से कुछ दूरी पर फिर शुरू हुई मारपीट
दोनों पक्ष के लोगों की पार्किंग स्थल से कुछ दूरी पर फिर से झड़प हो गई। इस दौरान एक युवक ने अपने जानकार से नोर्थ पार्क के अंदर से पापा को बुलाने की बात कही। अंदर से आए व्यक्ति की भी फतेह सिंह से बहस और हाथापाई हो गई। तभी जगविन्द्र सिंह, दीप और सैंडी भी वहां पहुंचे। 

दोनों पक्ष के लोग एक-दूसरे से मारपीट करने लगे। उसी दौरान आरोपी अनूप जिंदल ने फतेह सिंह पर दो राउंड फायर कर डाले। एक गोली फतेह सिंह के सिर के नजदीक से निकली। दूसरी गोली उसके कंधे के समीप छाती से आर-पार हो गई। सीन ऑफ क्राइम टीम ने मौके की बारीकी से जांच की। पुलिस को मौके से दो खोल और एक गोली सिक्का बरामद हुआ।

सिविल इंजीनियर है जीरकपुर निवासी आरोपी

पुलिस ने सोमवार देर शाम आरोपी को हत्या के प्रयास के मामले में सेक्टर-20 से अरेस्ट कर लिया। आरोपी मूलरूप से बठिंडा व फिलहाल जीरकपुर निवासी सिविल इंजीनियर अनूप जिंदल है। चंडीमंदिर थाने के एसएचओ नवीन कुमार ने बताया कि आरोपी के कब्जे से उसकी लाइसेंसी रिवाल्वर भी रिकवर की गई है।

थाना चंडीमंदिर के एसएचओ ने बताया कि फतेह सिंह का जिस युवक से नोर्थ पार्क की पार्किंग में शुरूआती झगड़ा हुआ, वह अनूप जिंदल का दोस्त है। थाना पुलिस आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश करेगी। पुलिस जांच में पता लगा कि अनूप जिंदल अपने पिता, बहनोई व उनके बच्चों के साथ नोर्थ पार्क में आया था। 

नोर्थ पार्क प्रबंधन को दिया नोटिस 
पुलिस ने नोर्थ पार्क प्रबंधन को नोटिस देकर देर रात शराब सर्व करने की परमिशन होने के बारे में पूछा है। अब पुलिस देर रात तक पूल पार्टी चलाने से लेकर अन्य कारणों पर नोर्थ पार्क प्रबंधन से पूछताछ करने समेत आगामी कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed