फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   firing on rewari village sarpanch anand kumar, crime, firing, police, haryana, rewari

रेवाड़ी में सरपंच को बाइक सवार युवकों ने मारी गोली

Wed, 01 Jun 2016 12:40 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, रेवाड़ी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, रेवाड़ी Updated Wed, 01 Jun 2016 12:40 PM IST
विज्ञापन
firing on rewari village sarpanch anand kumar, crime, firing, police, haryana, rewari
रेवाड़ी के गांव हरिनगर के सरपंच पर फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा में रेवाड़ी जिले के गांव हरिनगर के सरपंच को आज सवेरे बाइक सवार युवकों ने गोली मार दी। सरपंच आनंद कुमार सवेरे मॉर्निंग वॉक और जिम के लिए निकले थे, जब यह वारदात अंजाम दी गई। गोली आनंद के कंधे में लगी, लेकिन वे हिम्मत न छोड़ते हुए खुद की एक्टिवा चलाकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


उसके बाद पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। साथ ही पूरे इलाके में नाकाबंदी कर दी। पुलिस को दी शिकायत में सरपंच आनंद कुमार ने बताया कि सवेरे 5 बजे वे जिम के लिए निकले थे। रास्ते में उनका पार्क में वॉर्किंग के लिए रुकने का प्रोग्राम था।
विज्ञापन


गांव से बाहर निकलते ही नारनौल रोड़ पर एक बाइक आती दिखाई दी। उस पर मॉडल टाउन निवासी दीपक सोनी व संजय मेहंदीरत्ता सवार थे। जैसे ही वे उनके करीब आए, उन्होंने फायरिंग करनी शुरू कर दी। आनंद ने बताया कि युवकों ने प्रॉपर्टी विवाद के चलते उन पर जानलेवा हमला किया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed