{"_id":"122efc179ac4eef3cb488232c73665be","slug":"firing-on-property-dealer-in-zirakpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रेकिंग न्यूजः जीरकपुर में प्रॉपटी डीलर पर चली गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्रेकिंग न्यूजः जीरकपुर में प्रॉपटी डीलर पर चली गोली
जीरकपुर/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 30 Jan 2014 04:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीआईपी रोड पर बुधवार देर रात एक प्रॉपटी डीलर पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर जान से मार देने की कोशिश की। हमले में प्रॉपर्टी डीलर बाल-बाल बच गया।
गोली उसकी गाड़ी के पिछली खिड़की की ऊपरी हिस्से में जाकर लगी। प्रॉपटी डीलर ने डेराबस्सी के पांच प्रॉपर्टी डीलरों पर प्रॉपर्टी विवाद के चलते जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने कथित आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।
घटना के बारे में जानकारी देते हुए प्रॉपर्टी डीलर गुलशन राय निवासी सावित्री टॉवर ने बताया कि उसका वीआईपी मार्ग पर श्री मार्केट में उमेश प्रॉपर्टी डेवलपर के नाम से दफ्तर है।
जब वह दफ्तर बंद कर कार से घर जा रहा था, तो इसी बीच उस पर अचानक गोली चली। जिसमें वह बाल-बाल बच गया। गोली पिछली खिड़की के ऊपरी हिस्से में लगी। वहां खड़े लोगों ने उसे बताया कि एक कार में सवार कुछ लोगों ने फायरिंग की है। इसके बाद वह लोग भाग गए।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि पिछले कुछ समय से उसका डेराबस्सी के प्रॉपटी डीलर हरजीत नागपाल निवासी साधु नगर, विपन निवासी गुलाबगढ़ रोड, जगतार सिंह, अजय कपूर निवासी पंचकूला तथा मुकेश शर्मा निवासी मुबारिकपुर के साथ प्रॉपटी का विवाद चल रहा है।
इसे लेकर उसके साथ रंजिश चल रही है। उसने आरोप लगाया कि उसको शक है कि उस पर जानलेवा हमला इन्हीं लोगों ने ही कराया है।
घटना की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी तरलोचन सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शिकायत मिलने पर डेराबस्सी के प्रॉपटी डीलरों पर केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि गुलशन की सुरक्षा में भी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।