फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Firing on female artist and brother in Jagran in Charkhi Dadri

चरखी दादरी: जागरण में आई महिला कलाकार और भाई पर फायरिंग, जानलेवा हमले में बाल-बाल बचे

Wed, 03 Aug 2022 11:35 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 03 Aug 2022 11:35 AM IST
सार

जांच अधिकारी एसआई सुरेंद्र सिंह का कहना है कि खेड़ी बूरा निवासी कालिया और माजरा निवसी जेंडर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Firing on female artist and brother in Jagran in Charkhi Dadri
गायक राकेश श्योराण। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चरखी दादरी में रावलधी-भिवानी मार्ग पर मंगलवार रात एक जगारण में आई महिला कलाकार और उसके भाई पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। सदर थाना पलिस ने इस संबंध में दो नामजद आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में चांदवास निवासी महिला राकेश श्योराण ने बताया कि वो गायिका है और भजन व देशभक्ति के गीत गाती है। मंगलवार रात दादरी-भिवानी मुख्यमार्ग पर रोडवेज पार्किंग के पास जागरण था और वह उसमें प्रस्तुति देने आई थी। महिला गायब ने बताया कि स्टेज पर भजन प्रस्तुत करने के बाद रात करीब सवा एक बजे वो आकर अपनी ब्रेजा में बैठ गई। उसी दौरान एक युवक खिड़की खोलकर ड्राइवर सीट पर बैठ गया और उसके हाथ में देसी पिस्तौल था।
विज्ञापन


राकेश श्योराण ने बताया कि उक्त युवक की हरकत उसके भाई राजेश ने देख ली और वो भी ब्रेजा के पास आ गया था। शिकायत में महिला ने बताया कि ड्राइवर सीट पर बैठे युवक का नाम खेड़ी बूरा निवासी कालिया था जबकि उसके साथी का नाम माजरा निवासी जेंडर था। उसके भाई राजेश के साथ जेंडर ने गाली-गलौज शुरू कर दी। यह देखकर वो कार से उतरी और अपने भाई के पास आकर खड़ी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी ने उन पर फायर कर दिया और उन्होंने भागकर जान बचाई। जांच अधिकारी एसआई सुरेंद्र सिंह का कहना है कि खेड़ी बूरा निवासी कालिया और माजरा निवसी जेंडर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed