{"_id":"5de67fa88ebc3e5504064ac2","slug":"firing-on-female-advocate-in-punjab-s-bernala","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरनाला में अदालत से लौट रही महिला वकील पर फायरिंग, दो गोली स्कूटी में लगी, बाल-बाल बचीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बरनाला में अदालत से लौट रही महिला वकील पर फायरिंग, दो गोली स्कूटी में लगी, बाल-बाल बचीं
Wed, 04 Dec 2019 12:16 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरनाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरनाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 04 Dec 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
महिला वकील पर मंगलवार की दोपहर कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी। महिला वकील की स्कूटी पर दो गोली लगी और वह बाल-बाल बच गई। थाना धनौला पुलिस ने एक नामजद और आठ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी गई शिकायत में महिला वकील गुरिंदर कौर ने बताया कि वह अदालत से कामकाज खत्म कर स्कूटी पर वापस अपने गांव धनौला जा रही थी।
विज्ञापन
राजगढ लिंक रोड पर उसके पीछे एक रिट्ज कार व बाइक सवार आने लगे। रिट्ज कार में बैठे बलराज कृष्ण व उसके साथी ने ललकारते कहा कि इस महिला वकील को जान से मार दो। कार में सवार बलराज कृष्ण ने उस पर दो गोलियां चलाईं। वह नीचे गिर गई और दोनों गोलियां उसकी स्कूटी पर लगीं। उसके शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए। आरोपी बलराज का पोल्ट्री फार्म है। इससे इलाके में गंदगी रहती है। वह रिहायसी इलाके में पोल्ट्री फार्म खोलने का विरोध कर रही है। इसके कारण उस पर हमला किया गया है।
विज्ञापन
थाना धनौला के प्रभारी हाकम सिंह ने बताया कि वकील गुरिंदर कौर के बयान पर हमलावर बलराज कृष्ण व उसके आठ अज्ञात साथियों के खिलाफ इरादा-ए-कत्ल व असलाह एक्ट का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। बार एसोसिएशन के प्रधान गुरविंदर सिंह गिंदी, जतिंदर बहादरपुरिया, वरिंदर संधू, मनप्रीत भोतना, कुलविजय सिंह, मुनीष गर्ग, अमरजीत सिंह जस्सा, कुलवंत राय गोयल, सिमरनजीत कौर ने घटना पर रोष जताते हुए आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन