फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   firing on congress leader

भाजपा पार्षद के बेटे ने कांग्रेसी नेता पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, गंभीर रुप से घायल

Thu, 18 May 2017 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब) Updated Thu, 18 May 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
firing on congress leader
गोली लगने से घायल कांग्रेसी नेता - फोटो : अमर उजाला
सत्ता का नशा कह लीजिए, या फिर गुंडई का चेहरा, लेकिन जब विवाद हुआ तो भाजपा पार्षद के बेटे ने कांग्रेस नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर डाली। फिरोजपुर के बांसी गेट के पास पुरानी रंजिश को लेकर नगर काउंसिल की भाजपा महिला पार्षद के बेटे ने कांग्रेसी नेता को गोली मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। आरोपी ने चार गोली दागी थी, एक गोली कांग्रेसी नेता की थाई में और दूसरी उसके पांव में लगी। जख्मी हालत में उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया। उधर, थाना सिटी प्रभारी सतविंदर सिंह ने बताया कि पीड़ित के बयान पर आरोपी कपिल, उसकी मां (भाजपा महिला पार्षद) समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


पीड़ित कांग्रेसी नेता बिक्रमजीत (गब्बर) ने बताया कि आरोपियों के साथ दुकान को लेकर उसके साथ पुरानी रंजिश थी। शहर के बांसी गेट स्थित शनि मंदिर के नजदीक उसकी और आरोपी कपिल उर्फ मिंटू की दुकान है। बुधवार को दुकान विवाद को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। गब्बर ने बताया कि आरोपी का पूरा परिवार वहां आ गया। गब्बर अपनी जान बचाने के लिए वहां से भागा तो भाजपा महिला पार्षद प्रेम रानी (वार्ड नंबर-सात) के बेटे कपिल ने उस पर चार गोली दागी। 
विज्ञापन

दो साल पहले भी मारी थी कांग्रेसी नेता को गोली

firing on congress leader
गोली लगने से घायल कांग्रेसी नेता - फोटो : अमर उजाला
एक गोली गब्बर की थाई और दूसरी उसके पांव में लगी। जबकि दो गोलियां खाली निकल गई। लोगों ने जख्मी हालत में गब्बर को अस्पताल में दाखिल कराया। सूचना मिलते ही थाना सिटी पुलिस और सीनियर पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। उधर, थाना प्रभारी सतविंदर सिंह ने कहा कि पीड़ित के बयान पर आरोपी कपिल, उसके भाई, मां भाजपा पार्षद प्रेम रानी, पिता साबका भाजपा पार्षद सतीश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुरानी रंजिश के चलते दो साल पहले कपिल ने कांग्रेसी नेता गब्बर के घर जाकर गोली मारी थी। लेकिन थाने में मामला दर्ज नहीं हुआ था।  गब्बर ने इस बाबत हाईकोर्ट में याचिका डाली हुई है। बीस जुलाई 2017 को केस की सुनाई होनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed