फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Firing on Boys in Marriage at Rewari of Haryana

रेवाड़ीः लगन समारोह में तीन युवकों पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, हत्या का बदला लेने को की वारदात

Thu, 06 Feb 2020 08:30 PM IST
खुशबू गोयल अमित, रेवाड़ी (हरियाणा)
अमित, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 06 Feb 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
Firing on Boys in Marriage at Rewari of Haryana
सांकेतिक तस्वीर

गांव जाट भुरथल में लगन समारोह में आए तीन युवकों पर कार सवार हमलावरों ने ताबड़तोड फायरिंग कर दी। गोली लगने से तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने दो घायलों को गुरुग्राम के निजी अस्पताल व एक युवक को रेवाड़ी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


गुरुग्राम में भर्ती घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार हमलावरों ने चचेरे भाई की हत्या का बदला लेने की नीयत से इस वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि गुरुग्राम जिले के गांव बसई निवासी घायल ललित व हरिओम परिवार के बीच लंबे समय से रंजिश थी। बताया गया है कि ललित परिवार द्वारा हरिओम के चचेरे भाई की हत्या कर दी गई थी। ललित का भाई भी नामी बदमाश है। चचेरे भाई की हत्या का बदला लेने के लिए हरिओम बुधवार रात को गांव जाट भुरथल निवासी दिनेश का बुधवार को लग्न समारोह में पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार लग्न समारोह में गुरुग्राम के गांव बसई निवासी ललित उर्फ मोनी व गांव कन्हई निवासी दीपक व रेवाड़ी के गांव गोकलगढ़ निवासी अशोक भी आए हुए थे। रात को करीब दस बजे तीनों समारोह स्थल से कुछ ही दूरी पर खड़े होकर बात कर रहे थे। इसी दौरान कार सवार होकर वहां पहुंचे युवकों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। 

ललित की छाती व पेट में चार गोलियां तथा दीपक के पैर व पेट में गोलियां जा लगी, जिससे वह वहीं गिर गए। अशोक के पैर में भी गोली लग गई। गोली मारने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घायलों में से अशोक को ट्रामा सेंटर तथा दीपक व ललित को निजी अस्पताल में ले जाया गया। निजी अस्पताल से दोनों को गुरुग्राम के लिए रेफर कर दिया गया। 

समारोह में मचा हड़कंप 
तीन युवकों को गोली मारने की वारदात के बाद लग्न समारोह में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद सदर थाना एसएचओ रविंद्र कुमार व सीआइए की टीम भी वारदात स्थल व अस्पताल में पहुंची। पुलिस ने नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश की, परंतु कहीं भी पता नहीं लग पाया। गुरुग्राम में भर्ती ललित व दीपक की हालत गंभीर बनी हुई है। 

हमले के मामले में तीन नामजद 
गोली मारने के मामले में तीन युवकों को नामजद किया गया है। सदर थाना पुलिस ने अशोक की शिकायत पर गांव बसई निवासी हरिओम, गुरुग्राम के सेक्टर-9 की देवीलाल कालोनी निवासी अमित व गांव भूड़का निवासी पवन के खिलाफ हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। हरिओम व ललित के परिवार में लंबे समय से रंजिश चली आ रही है। रंजिश में गांव बसई के ही दो लोगों की हत्या भी हो चुकी है। रंजिश के चलते ही बुधवार की रात को यह हमला हुआ। 

गोली चलने की सूचना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। अशोक की शिकायत पर गुरुग्राम के तीन युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है तथा आरोपियों की तलाश की जा रही है। -रविंद्र कुमार, एसएचओ सदर थाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed