{"_id":"a0f53b45da57085d1469611fc4d12439","slug":"firing-on-ambulance-driver-in-sector-24-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर फायरिंग, आरोपियों ने एंबुलेंस समेत 3 गाड़ियां तोड़ीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक पर फायरिंग, आरोपियों ने एंबुलेंस समेत 3 गाड़ियां तोड़ीं
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 27 Feb 2016 06:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर 24 में शुक्रवार देर रात पीजीआई से एंबुलेंस लेकर आ रहे युवक पर कुछ युवकों ने फायरिंग की। इन युवकों ने एंबुलेंस समेत तीन गाड़ियां तोड़ दीं।
विज्ञापन
घटना सेक्टर 24 की है। मकान नंबर 2022 निवासी कमलजीत ने बताया कि उसकी एंबुलेंस पीजीआई में लगी हुई है। देर रात करीब सवा बारह बजे उसका भाई अनिल पीजीआई से एंबुलेंस लेकर घर लौट रहा था। कमलजीत के मुताबिक जब उसका भाई घर के पास पहुंचा तो पीछे से चार पांच गाड़ियों पर सवार होकर आए करीब 20 युवकों ने अनिल पर फायरिंग कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद युवकों ने एंबुलेंस समेत तीन गाड़ियों में तोड़फोड़ की। घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर 24 पुलिस चौकी के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी। पुलिस को मौके से कुछ खोखे भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
कमलजीत ने बताया कि फायरिंग करने वाले युवकों की एंबुलेंस भी पीजीआई में लगी हुई है। एंबुलेंस चलाने को लेकर उनका अनिल से विवाद हुआ था। इसी लेकर उसके भाई पर हमला किया गया।
अनिल ने हमला करने वालों को पहचानने का दावा भी किया है। उसके मुताबिक उस पर हमला राजीव, गगन, बिल्ला, सौरव, सैरी और मैडी और उनके साथियों ने किया। ये सभी धनास और आसपास के रहने वाले हैं।