{"_id":"96ce4b63f04951909ad4f68170343e36","slug":"firing-on-akali-sarpanch-saved","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकाली सरपंच पर फायरिंग, बाल-बाल बचे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अकाली सरपंच पर फायरिंग, बाल-बाल बचे
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतो गुन्नों (फिरोजपुर)
Updated Fri, 11 Apr 2014 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव सीतो गुन्नों में पुरानी रंजिश को लेकर दो अकाली गुट आपस में भिड़ गए। एक अकाली गुट ने गांव बिशनपुरा के अकाली सरपंच पर गोली दाग दी, जो उनकी कार में जाकर लगी।
विज्ञापन
हमले में कार क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि सरपंच बाल-बाल बच गए। सूचना मिलते ही एसपी कुलदीप चहल पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने सरपंच के बयान के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ज्ञात हो कि बल्लुआना विधानसभा हलके में दो अकाली गुट बने हुए हैं।
गांव बिशनपुरा के सरपंच दलीप कुमार बोला (प्रकाश सिंह भट्टी गुट से संबंधित) ने बताया कि शनिवार को उनके गांव में शेर सिंह घुबाया के आने का कार्यक्रम है।
इसी सिलसिले में गांव के लोगों से बातचीत करके अपने निवास पर आ रहे थे। रास्ते में ही एक मोटरसाइकिल सवार उनकी कार के सामने आ गए। इस पर उन्होंने कार की स्पीड कम कर ली।
विज्ञापन
इसी दौरान एक जीप में सवार होकर गांव बिशनपुरा निवासी विक्रम, गांव हरीपुरा निवासी प्रदीप और कीकर वहां आ गए। वह कुछ समझ पाते, इससे पहले ही तीनों में किसी एक ने उन पर फायर कर दिया। हमले में उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि वह बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
सरपंच ने बताया कि हमलावर फायर करने के बाद मौके से से फरार हो गए। उन्होंने हमले की सूचना पुलिस को दी। इस पर एसपी कुलदीप चहल, डीएसपी बल्लूआना वीर चंद, थाना बहाववाला के एसएचओ जसवंत सिंह मौके पर पहुंच गए।
इनके खिलाफ हुआ केस
सरपंच दलीप कुमार के बयानों के आधार पर पुलिस ने गांव बिश्नपुरा निवासी विक्रम, गांव हरीपुरा निवासी प्रदीप उर्फ नोखिया और रजनीश उर्फ कीकर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सभी आरोपियों की तलाश कर रही है।
राजनेता मरवाना चाहता है
सरपंच दलीप ने अपने बयानों में स्पष्ट कहा कि हलका बल्लूआना का ही एक राजनेता उन्हें जान से मरवाना चाहता है। इसलिए उन पर जानलेवा हमले करवा रहा है।