{"_id":"6401e7498c6070c2f100bf8d","slug":"firing-on-a-youth-in-amritsar-of-punjab-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: पैसों के लेन-देन ने लिया खूनी रूप, युवक को मारी गोली, दुकान में घुसकर बचाई जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Amritsar News: पैसों के लेन-देन ने लिया खूनी रूप, युवक को मारी गोली, दुकान में घुसकर बचाई जान
Fri, 03 Mar 2023 05:57 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 03 Mar 2023 05:57 PM IST
सार
बी डिवीजन थाना प्रभारी शिवदर्शन सिंह ने कहा कि मामले में उक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दो आरोपी भाइयों को काबू कर एक .32 बोर की अवैध पिस्तौल, पांच कारतूस और .32 बोर की रिवाल्वर व पांच कारतूस बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पैसे के लेन-देन के एक मामले में गोली मारकर एक युवक को जख्मी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर अवैध पिस्तौल, रिवाल्वर और 10 कारतूस बरामद की है। पुलिस को घटनास्थल पर .32 बोर के दो खोखे भी मिले हैं। बी डिवीजन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शिवदर्शन सिंह ने बताया कि दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन दिन के पुलिस रिमांड में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
आजाद नगर निवासी दारा सिंह ने बताया कि एक मार्च की शाम वह अपने बेटे गगनदीप सिंह के साथ उसके दोस्त राजा सिंह के घर गए थे। जैसे ही वह गुरनाम नगर स्थित पीरां वाला बाजार में संत कबीर स्कूल के पास पहुंचे तो आरोपी बलहार सिंह उर्फ लभा निवासी जसपाल नगर ने उनके बेटे को रोका। जब बेटे ने एक्टिवा रोकी तो आरोपी ने उसे कहा कि उसके दोस्त ने पैसे मांगे हैं। इसके बाद आरोपी लभा ने अपने भाई अशोक कुमार उर्फ लाडी को वहां बुला लिया और उनके लड़के के साथ लड़ने लगे।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता दारा सिंह ने बताया कि इस बीच ही उनके बेटे का दोस्त राजा वहां पहुंच गया। आरोपी लभा ने पिस्तौल और दूसरे आरोपी लाडी ने रिवाल्वर निकाल लिया और उनके बेटे पर फायर कर दिया। इस हमले में उनका बेटा जख्मी हो गया। उसने दर्जी की दुकान में घुसकर अपनी जान बचाई। इसके बाद दोनों आरोपियों ने उनके बेटे पर दुकान के अंदर भी फायरिंग की। शोर मचाने पर आरोपी हथियारों समेत वहां से भाग निकले। इसके बाद बेटे को अमनदीप अस्पताल में दाखिल करवाया। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले उनके बेटे ने उन्हें कहा कि जेल में बंद गैंगस्टर सिमरजीत सिंह उर्फ जुझार सिंह ने व्हाट्सएप कॉल की थी और कहा था कि आरोपी लभा से पैसे की मांग न करें।
विज्ञापन
बी डिवीजन थाना प्रभारी शिवदर्शन सिंह ने कहा कि मामले में उक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दो आरोपी भाइयों को काबू कर एक .32 बोर की अवैध पिस्तौल, पांच कारतूस और .32 बोर की रिवाल्वर व पांच कारतूस बरामद कर लिए हैं। पुलिस को घटनास्थल से .32 बोर के दो खोल मिले हैं। आरोपी लभा के पास से खून से सने कपड़े, एक मोबाइल फोन, 500 रुपये व आरोपी लाडी से एक मोबाइल फोन और 250 रुपये मिले हैं।