फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar illegal Khurde dispute lasted bullets

हिसार में अवैध खुर्दे के विवाद में चली गोलियां, एक की हत्या

Mon, 21 Mar 2016 02:21 PM IST
ब्यूरो्/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो्/अमर उजाला, हिसार Updated Mon, 21 Mar 2016 02:21 PM IST
विज्ञापन
Hisar illegal Khurde dispute lasted bullets
फाय‌रिंग, गैंगवार, मर्डर - फोटो : अमर उजाला
हिसार के इंडस्ट्रियल एरिया में जिंदल मॉडर्न स्कूल रोड पर शराब के अवैध खुर्दे को लेकर रविवार सुबह कुछ युवकों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। इस कारण वहां बैठे घिराय गांव के 25 वर्षीय कुलदीप उर्फ ढिल्लू की मौत हो गई और बास निवासी नसीब पांव में गोलियां लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन


घायल नसीब जाट नेता दलजीत पंघाल का भतीजा है। खुर्दे के विवाद को लेकर दोनों पक्षों में कई दिन से तनातनी चल रही थी। हमलावर पक्ष ने रात को साफ शब्दों में खुर्दा छोड़ने की बात कह सुबह 9 बजे के बाद अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी थी। मामला अवैध शराब की बिक्री को लेकर दो माफियाओं की लड़ाई का है।
विज्ञापन


पहले जींद के मोस्टवांटेड के पास था खुर्दा
सूर्य नगर निवासी शेखर का कहना है कि मछली मार्केट के पास जो खुर्दा चलाया जा रहा है वह पहले जींद के एक मोस्टवांटेड के साथी के पास था। उसके साथी खुर्दा चलाते थे। लेकिन अब ये खुर्दा कुलदीप उर्फ ढिल्लू ने ले लिया। इस बात को लेकर उसके साथ झगड़ा होने लगा। मोस्टवांटेड ने कहा कि वह उसे खुर्दा नहीं चलाने देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक पेट में दूसरी गोली पीठ में मारी
जानकारी के अनुसार लगभग साढ़े नौ बजे बाइक पर दो युवक खुर्दे पर आए। वहां कुलदीप उर्फ ढिल्लू और उसका साथी नसीब बैठे थे। दोनों युवक अंदर पहुंचे। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों का झगड़ा होने लगा। दोनों युवक बाहर आए और फोन पर किसी से बात की। कुछ देर बाद वहां एक गाड़ी आई, जिसमें से चार-पांच युवक उतरे। वे अंदर चले गए। बदमाशों ने कुलदीप को पेट में गोली मार दी। दूसरी गोली पीठ में मारी। गोली लगने के बाद कुलदीप भागने लगा। भागते समय फिर फायर किया, गोली सीने में जाकर लगी, जिससे वह जमीन पर गिर गया। फिर बदमाशों ने कनपटी और सिर में दो गोली और मार दी। उसके दम तोड़ने के बाद हमलावर फरार हो गए।

मौत होने के बाद ही भागे
जानकारी के अनुसार कुछ ठेके मोस्टवांटेड अपने साथी को दिलाना चाहता था। मगर ढिल्लू पहलवान को ठेके मिल गए। इस कारण जो खुर्दा मोस्टवांटेड के गुर्गे चलाते थे। उस पर ढिल्लू पहलवान के साथियों ने कब्जा कर लिया। बस इसी बात को लेकर उसके निशाने पर पहलवान था। इसीलिए गोलियां चलाने के बाद वे तब ही भागे, जब उन्हें यकीन हो गया कि ढिल्लू की मौत हो चुकी है।


दोनों पक्षों में चल रही थी तनातनी
जानकारी के अनुसार चार दिन से दोनों पक्षों के बीच तनातनी चल रही थी। दो दिन पहले ढिल्लू पहलवान और उसके साथियों ने मोस्टवांटेड के एक साथी के ऑफिस में जाकर तोड़फोड़ की थी। इसके बाद दोनों तरफ से बातचीत हुई थी और समझौता हो गया था। कल दिन और रात को फिर से दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इस दौरान जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed