फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   firing news, crime news, hisar court firing news, hisar news, gang war news, haryana news

गैंगस्टर का मर्डर करने को कोर्ट के बाहर गोलीबारी, फिजियो को लगी

Sat, 19 Mar 2016 02:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Sat, 19 Mar 2016 02:30 PM IST
विज्ञापन
firing news, crime news, hisar court firing news, hisar news, gang war news, haryana news
हिसार कोर्ट के बाद गैंगवार, फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
हिसार में दीप्ती गैंग के तीन बदमाशों ने सैठी गैंग से जुड़े संदीप डूडी का मर्डर करने के लिए कोर्ट परिसर के सामने फायरिंग कर दी। गोली संदीप को लगने की बजाए हिसार-राजगढ़ रोड पर मोटरसाइकिल पर सवार होकर गुजर रहे फिजियोथैरेपिस्ट को जा लगी। फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर मौजूद तीन पुलिस कर्मियों ने एक बदमाश को दबोच लिया, जबकि दो फरार हो गए। कोर्ट पार्किंग ठेकेदार संदीप डूडी शुक्रवार दोपहर लघु सचिवालय पार्किंग के ठेकेदार लाडवा निवासी विनीत तथा संजय के साथ बैठा था। कारिंदे वाहनों की पर्चियां काट रहे थे। करीब डेढ़ बजे तीन युवक पार्किंग के बीचों बीच सचिवालय की तरफ से आए।
विज्ञापन


संदीप डूडी के साथियों ने संदिग्ध समझ आवाज लगाई तो तीनों मेन रोड की तरफ भागकर दीवार फांद गए। यह देख पार्किंग ठेकेदार उनके पीछे दौड़ने लगे। भागकर उनके पास पहुंचे तो वे एक ऑटो रिक्शा में बैठ चुके थे। विनीत ने बाइक ऑटो के आगे लगा दी। ऑटो में से एक युवक ने पिस्तौल से उन पर एक के बाद एक कर तीन फायर किए। हालांकि गोली संदीप डूडी व उसके साथियों को नहीं लगी।
विज्ञापन


वहीं इसी बीच सेक्टर 16-17 निवासी फिजियोथैरेपिस्ट विपिन अपनी बाइक पर सवार होकर कोर्ट की ओर जा रहा था। बदमाशों द्वारा चलाई एक गोली विपिन के पैर में जा लगी। गोली लगने के बाद विपिन घायल होकर मौके पर ही गिर गया। वहां मौजूद लोगों ने विपिन को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका ऑपरेशन कर गोली निकाल दी गई। घायल की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट परिसर में फैली दहशत
कोर्ट परिसर के बाहर गोलियां चलने से वहां दहशत फैल गई। गोली की आवाज सुनकर लघु सचिवालय के मेन गेट के पास फुटपाथ पर मौजूद ईएचसी कंवर सिंह, ईएचसी दलबीर सिंह, कांस्टेबल विजेंद्र सिंह बदमाशों के पीछे दौडे़। दो बदमाश डिफेंस कॉलोनी की एक कोठी में घुसकर दूसरे रास्ते से फरार हो गए। एक बदमाश सीसवाल निवासी अंकित को दलबीर सिंह ने काबू कर लिया। ईएचसी कंवर सिंह ने पकड़कर तुरंत हथियार को कब्जे में ले लिया। बदमाश को सिविल लाइन पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मौके से गोली का खोल बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ हत्या प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

यह था गैंगवार का मामला
पुलिस के अनुसार मंगाली निवासी संदीप सेठी गैंग ने करीब कुछ महीने पहले झीड़ी निवासी संदीप गोदारा की गोलियों से छलनी कर हत्या कर दी थी। संदीप गोदारा सीसवाल निवासी दीप्ती का दोस्त था। इसके बाद से दीप्ती अपने दोस्त की हत्या का बदला लेना चाहता था। बताया जा रहा कि संदीप डूडी सेठी का दोस्त है। दीप्ती गैंग के सीसवाल निवासी अंकित, गंगवा गांव निवासी सोनू, गंगवा के डीजल को संदीप डूडी का मर्डर करने के लिए भेजा था। शुक्रवार को यह तीनों गांव गंगवा से कोर्ट परिसर पहुंचे थे।

जेल से मिला था आदेश
पुलिस सूत्रों के अनुसार सीसवाल निवासी बदमाश दिप्ती और उसका साथी छोटिया सेंट्रल जेल में बंद हैं। कुछ दिन पहले ही अंकित उनसे मिलने के लिए जेल गया था। पुलिस के अनुसार उस मुलाकात के दौरान वारदात को अंजाम देने की प्लानिंग की थी।


आंदोलन के लिए लगाई गई थी फोर्स
जाट आरक्षण आंदोलन के लिए बड़ी संख्या में लघु सचिवालय परिसर पर पुलिस बल तैनात किया गया था। इसमें रिजर्व पुलिस फोर्स के कर्मचारी घटना के समय मौके पर ही थे। गोली की आवाज सुनकर पुलिस कर्मचारी अलर्ट हो गए और हमलावरों को पकड़ने के लिए उनके पीछे दौड़ पडे़।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed