{"_id":"572865074f1c1bab555ccec6","slug":"firing-mamdot-firing-firozpur-firing-baby-born-celebreation-firozpur-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे के जन्म की खुशियां मनाते परिवार पर चलाईं गोलियां, 6 गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चे के जन्म की खुशियां मनाते परिवार पर चलाईं गोलियां, 6 गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
Updated Wed, 04 May 2016 11:13 AM IST
विज्ञापन
फायरिंग
- फोटो : demo pic
बेटे के पैदा होने की खुशी में चल रही पार्टी में डीजे लगाकर नाच गा रहे लोगों पर एक पड़ोसी ने गोलियां चला दी। इस हादसे में तीन महिलाओं समेत छह लोग जख्मी हो गए। जख्मियों को अस्पताल में दाखिल करवाया, लेकिन हालत चिंताजनक देखते हुए डाक्टरों ने उन्हें गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज फरीदकोट रेफर कर दिया। यह घटना ममदोट स्थित सिटी हार्ट स्कूल के पास सोमवार देर रात घटी। उधर, पुलिस ने पीड़ितों के बयान पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जबकि आरोपी फरार हैं।
गुरभेज सिंह पुत्र बिश्न सिंह वासी ममदोट हिठाड़ ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका भाई दलजीत सिंह फौज में नौकरी करता है। दलजीत के घर बेटा होने की खुशी में सोमवार रात उनके मकान में पार्टी चल रही थी। रिश्तेदार आए हुए थे। डीजे लगा हुआ था, सभी लोग नाच रहे थे। अचानक बिजली गुल हो गई।
उन्होंने जेनरेटर चलाकर ट्रांसफार्मर के पास देखने गए बिजली क्यों चली गई। वहां देखा कि पड़ोसी बलबीर सिंह पूर्व फौजी बंदूक लेकर खड़ा था, जबकि उसके पिता महिंदर सिंह के हाथ में किरपाण थी। गुरजंट सिंह भी हथियारों के साथ था। उनसे बिजली गुल होने के बारे में पूछा तो बलबीर ने कहा तुम्हें डीजे चलाने का मजा चखाते हैं।
विज्ञापन
गुरभेज सिंह ने बताया कि उसी समय बलबीर ने उसके भाई दलजीत सिंह पर गोली चला दी जिस कारण दलजीत जख्मी होकर गिर गया। रिश्तेदार दलजीत की मदद करने के लिए वहां पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर भी गोलियां चला दीं। इस हादसे में गुरभेज की बुआ बलबीर कौर, दलबीर कौर माता, परमजीत कौर चाची, गुरदेव सिंह भाई, सूबा सिंह चाचा जख्मी हो गए। इन्हें सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां डाक्टरों ने सभी की हालत गंभीर देखते हुए फरीदकोट रेफर कर दिया। उधर, पुलिस ने बलबीर, महिंदर व गुरजंट सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।