फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   firing in zirakpur, mohali news, crime

दोस्त से मिलने आए युवकों पर फायरिंग, इलाके में दहशत का माहौल

Sat, 31 Dec 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर Updated Sat, 31 Dec 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
firing in zirakpur, mohali news, crime
दोस्त से मिलने आए युवकों पर फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
जीरकपुर गांव में शुक्रवार देर शाम स्विफ्ट कार में आए युवकों पर दो युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। युवकों द्वारा की गई फायरिंग में कार सवार सतविंदर सिंह और कुलवंत सिंह बाल-बाल बच गए। पुलिस ने पीड़ित युवक सतविंदर सिंह की शिकायत पर संपत मेहरा निवासी अमृतसर के खिलाफ जानलेवा हमला करने की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी भिंदर सिंह ने बताया कि सतविंदर सिंह (23) निवासी गांव रामपुर थाना बनूड़ लाल रंग की स्विफ्ट कार से अपने दोस्त कुलवंत सिंह निवासी बलटाना के साथ जीरकपुर स्थित पुराने नगर काउंसिल ऑफिस के पास पीजी में रह रहे एक दोस्त से मिलने गए थे। शाम करीब छह बजे जब वह कार से पीजी के पास पहुंचे तो पीछे से पैदल आ रहे दो युवकों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। आरोपियों ने तीन फायर किए, इनमें से एक गोली कार की खिड़की और एक शीशे पर लगी और एक हवा में चलाई गई।
विज्ञापन

कॉलेज में पढ़ाई के दौरान हुआ था झगड़ा

firing in zirakpur, mohali news, crime
दोस्त से मिलने आए युवकों पर फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मौके से दो गोलियों के खोल और एक कारतूस बरामद किया है। मौके से बरामद दो गोलियों के खोल और कारतूस अलग किस्म के हैं, इससे पुलिस अंदाजा लगा रही है कि दोनों हमलावरों के पास काफी असलहा है।

वहीं, सतविंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित खालसा कॉलेज में पढ़ाई करते था, उस दौरान उनकी अपने सीनियर संपत मेहरा निवासी अमृतसर के साथ झगड़ा हो गया था और दोनों में रंजिश थी। शिकायत में आरोप लगाया कि उन पर संपत ने जान से मारने की नीयत से गोलियां चलाई है। 

पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए संपत और उसके एक अज्ञात साथी के खिलाफ जानलेवा हमला करने की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है। दूसरी ओर स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि यहां पर स्थित पीजी में अकसर युवकों का जमावड़ा लगा रहता है। इस कारण मोहल्ले के लोग परेशान हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed