फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   firing in students outside rsd college ferozpur, punjab

फिरोजपुरः आरएसडी कॉलेज के बाहर भिड़ गए छात्र, ताबड़तोड़ चली गोलियां, कांग्रेस सरपंच घायल

Fri, 20 Sep 2019 11:48 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 20 Sep 2019 11:48 AM IST
विज्ञापन
firing in students outside rsd college ferozpur, punjab
फाइल फोटो
पंजाब में फिरोजपुर जिले में आरएसडी कॉलेज में पढ़ने वाले कुछ छात्रों का कई दिन से विवाद चल रहा था। इसे लेकर छात्रों में तनाव था। वीरवार को आरएसडी कालेज के सामने छात्रों के दोनों गुटों में झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान गोली चली जो गांव मस्तेके सरपंच अंग्रेज सिंह के पांव में लगी। वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बताया जा रहा है कि सरपंच अपने बेटे का विवाद सुलझाने के लिए आए थे। छात्रों के एक गुट के छात्र ने पांच गोलियां दागीं जिससे इलाके में दहशत फैल गई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही थाना सिटी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। कॉलेज के छात्रों का कहना है कि किसी बात को लेकर कुछ छात्रों का विवाद चल रहा था। वीरवार को छात्रों के दोनों गुट कालेज के समक्ष आमने-सामने हो गए। छात्रों के पारिवारिक सदस्य उक्त छात्रों का विवाद सुलझाने के लिए आए थे लेकिन विवाद इतना बढ़ गया कि  एक गुट के छात्र ने पिस्तौल से ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। एक गोली गांव मस्तेके सरपंच अंग्रेज सिंह के पांव में जाकर लगी।
विज्ञापन


जख्मी हालत में सरपंच को सिविल अस्पताल फिरोजपुर में दाखिल करवाया गया। वहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद सरपंच की नाजुक हालत देख उसे फरीदकोट स्थित गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है। आरोपी छात्र गोली दागने के बाद वहां से फरार हो गए। सीसीटीवी में सारी वारदात कैद हो गई। कैमरे की फुटेज में साफ देखा गया कि एक छात्र बेखौफ होकर कई छात्रों पर गोलियां दाग रहा है लेकिन गोलियां पास से गुजर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर थाना सिटी के प्रभारी जतिंदर सिंह पुलिस पार्टी संग घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने कालेज के बाहर दुकानदारों व कई छात्रों से पूछताछ की। सिंह का कहना है कि मामले की तफ्तीश कर रहे हैं, जल्द ही आरोपियों को काबू किया जाएगा। उधर, सरपंच अंग्रेज सिंह ने पुलिस को बताया कि वह किसी कामकाज के सिलसिले से आरएसडी कालेज की तरफ से गुजर रहे थे। कुछ छात्र उनके बेटे से मारपीट कर रहे थे तभी किसी ने गोली दाग दी जो उसके पांव में आकर लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed