फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   firing in Punjabi University hostel campus

पंजाबी यूनिवर्सिटी हॉस्टल कैंपस में फायरिंग

Thu, 07 Aug 2014 08:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Thu, 07 Aug 2014 08:53 PM IST
विज्ञापन
firing in Punjabi University hostel campus

पंजाबी यूनिवर्सिटी के होमी भाभा हॉस्टल के बाहर बुधवार देर रात छात्रों के एक गुट ने आउटसाइडर्स के साथ मिलकर आपसी रंजिश के कारण पीएचडी विद्यार्थियों पर हमला कर दिया।

विज्ञापन


इस दौरान आरोपियों ने देसी कट्टे से दो-तीन फायर भी किए लेकिन पीएचडी छात्र और उसके दोस्त बाल-बाल बच गए। अर्बन इस्टेट थाना पुलिस ने पीड़ित छात्र के बयान पर नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इनमें से चार पीयू स्टूडेंट हैं।
विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि पीयू में पीएचडी फिजियोथरेपी के स्टूडेंट हरमनदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि वह बुधवार रात करीब आठ बजे होमी भाभा हास्टल के बाहर खड़ा था। इसी दौरान आरोपी जग्गी कलवानू जो पीयू का ही स्टूडेंट है उसके पास आया और अपने ग्रुप में शामिल होने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरमनदीप सिंह के मना करने पर वह उसे धमकियां दीं। उसी रात करीब दस बजे हरमनदीप सिंह जब हास्टल के बाहर अपने दो-तीन दोस्तों के साथ पार्किंग में खड़ा था आरोपी जग्गी कलवानू अपने साथियों जिनमें यूनिवर्सिटी के तीन स्टूडेंट्स जग्गू, कमल, दविंदर बावा और पांच आउटसाइडर्स को लेकर वहां पहुंचा।


आते ही जग्गी कलवानू व दविंदर बावा ने उनके पास मौजूद देसी कट्टों से दो-तीन फायर किए लेकिन हरमनदीप व उसके दोस्त बाल-बाल बच गए। गोलियां चलने की आवाज सुनकर हास्टल से बाकी स्टूडेंट्स बाहर आ गए। लोगों का शोर सुनकर आरोपी भाग खड़े हुए। पुलिस ने बताया कि फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed