पंजाब मेल में फायरिंग, हेड कांस्टेबल घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के फिरोजपुर से मुंबई जा रही पंजाब मेल (12138) में नरवाना-सोहना के बीच चेन पुलिंग को लेकर रविवार देर रात हिंसक झड़प हो गई।
यात्रियों ने आरपीएफ जवानों पर पथराव के बाद फायरिंग भी की, जिसमें हेड कांस्टेबल घायल हो गया। आरपीएफ की तरफ से भी हवाई फायर किए गए।
फायरिंग और पथराव होने से ट्रेन में सवार यात्रियों में खलबली मच गई। घटना की पुष्टि फिरोजपुर डिवीजन के आरपीएफ अधिकारियों ने की है।
चेन पुलिंग करने वाले युवकों ने किया पथराव
जानकारी के मुताबिक ए-1 कोच में सवार यात्रियों ने पहले चेन पुलिंग की, जिससे ट्रेन रुक गई। एस-4 में तैनात सुरक्षाकर्मी ट्रेन रुकने का कारण जानने के लिए नीचे उतरे तो चेन पुलिंग करने वाले 15-20 युवकों ने पथराव शुरू कर दिया।
जवाब में जवानों ने हवाई फायर किए तो युवकों ने दो राउंड गोली चलाई। इससे फिरोजपुर डिवीजन का हेड कांस्टेबल हंस लाल घायल हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि जींद से आरपीएफ जवानों को भेजना पड़ा।