फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Firing in Marriage of Brother-in-law Brother Marriage in Kapurthala, Old Man Injured

मातम में बदली खुशियां, शादी में जीजा के पिता को मारी गोली, मां और मामा को लाठी-डंडों से पीटा

Thu, 18 Oct 2018 12:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब) Updated Thu, 18 Oct 2018 12:08 PM IST
विज्ञापन
Firing in Marriage of Brother-in-law Brother Marriage in Kapurthala, Old Man Injured
firing in marriage
शादी समारोह चल रहा था कि एक झटके में खुशियां मातम में बदल गई। परिवार के बड़े बेटे के साले ने चार साथियों के साथ आकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना पंजाब के कपूरथला स्थित कस्बा भुलत्थ के वार्ड नंबर 9 की है। फायरिंग में एक गोली लड़के के पिता की जांघ में लगी। वहीं पांचों ने लाठी डंडों से समारोह में आए लोगों की पिटाई की।
विज्ञापन


इसमें लड़के की मां और मामा भी जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए भुलत्थ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लड़के के पिता को हालत गंभीर होने के चलते जालंधर रेफर कर दिया गया है। डीएसपी भुलत्थ दविंदर सिंह ने बताया कि थाना भुलत्थ में पांचों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को मौके से दो चले हुए रौंद और डंडा बरामद हुआ है। वीरवार को दीपक की शादी है। इस घटना के बाद खुशियां गम में बदल गई हैं।
विज्ञापन

जीजा का आरोपी की बहन से विवाद चल रहा है

Firing in Marriage of Brother-in-law Brother Marriage in Kapurthala, Old Man Injured
फायरिंग - फोटो : SELF
डीएसपी भुलत्थ दविंदर सिंह ने बताया कि खस्सन रोड पर विजय कुमार के छोटे बेटे दीपक की शादी की रस्में चल रही थीं। उसका बड़ा बेटा गगन फ्रांस में रहता है और करीब तीन साल पहले उसका विवाह हरिके जिला तरनतारन की लड़की से हुआ था। गगन का अपने ससुराल से विवाद चल रहा था।

बुधवार को गगन का साला मोहित कुमार चार साथियों को लेकर भुलत्थ आ पहुंचा। उसे लगा कि उसका जीजा (गगन) विवाद के कारण दूसरा विवाह करा रहा है, जबकि शादी की रस्में तो गगन के छोटे भाई दीपक की चल रही थी। उसने आते ही गाली-गलौज की और पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली दीपक के पिता विजय कुमार की जांघ में लगी, जबकि उसके अन्य साथियों ने डंडों से परिवार व रिश्तेदारों की पिटाई शुरू कर दी।

इसमें दीपक की माता रीना रानी और उसका मामा स्वर्ण कुमार जख्मी हो गए। लोगों ने मोहित को बहुत समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने एक नहीं सुनी। इसके बाद मोहित व उसके साथी मौके से फरार हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां ड्यूटी डाक्टरों ने विजय कुमार को गंभीर हालत देखते हुए उसे जालंधर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed