{"_id":"5def97498ebc3e87ab490d11","slug":"firing-during-dispute-between-two-factions-in-firozpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुरः गली में चक्कर लगाने पर हुआ विवाद, दो गुटों में चली गोली, दो युवक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फिरोजपुरः गली में चक्कर लगाने पर हुआ विवाद, दो गुटों में चली गोली, दो युवक घायल
Tue, 10 Dec 2019 07:36 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 10 Dec 2019 07:36 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजपुर के थाना मल्लांवाला के अंतर्गत गांव मल्लूवालीए वाला में गली में चक्कर काटने को लेकर दो गुटों में हुए विवाद में एक गुट के लोगों ने गोली चला दी। वारदात में एक व्यक्ति के बाएं पैर में गोली लगी जबकि दूसरे व्यक्ति के हाथ में तेजधार हथियार से वार किया। दोनों को स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उधर, थाना मल्लांवाला पुलिस ने पीड़ित के बयान पर 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीड़ित सुरेंद्र ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह अपने भतीजे रोहित के साथ घर के बाहर खड़ा था। आरोपी कमलजीत सिंह अपने साथियों के साथ गली में चक्कर काटने आया और वहां पर रोहित से मारपीट करने लगा। सुरेंद्र ने आरोपियों के चंगुल से किसी तरह अपने भतीजे रोहित को छुड़वाया। थोड़ी देर बाद आरोपी कमलजीत सिंह अपने साथ 15 लोगों को लेकर आया। उनके पास रिवाल्वर और तेजधार हथियार थे।
विज्ञापन
आते ही आरोपी कमलजीत सिंह ने अपनी 32 बोर रिवाल्वर से सुरेंद्र को जान से मारने की नीयत से गोली दागी जो उसके बाएं पांव में जाकर लगी। इस कारण वह जख्मी हो गया। आरोपी अमनदीप सिंह ने तेजधार हथियार से उसके दूसरे भतीजे साहिल पर वार किया जो साहिल के हाथ पर लगा। दोनों जख्मियों को स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन
उधर, उक्त वारदात की जांच कर रहे एएसआई दर्शन सिंह के मुताबिक सुरेंद्र के बयान पर आरोपी कमलजीत सिंह, अमनदीप सिंह, बलजिंदर सिंह व सोनू समेत 15 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।