फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Firing and attack on senior congress leader, panchkula news

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पर रिवाल्वर और तलवार से हमला, गाड़ी भी तोड़ी

Mon, 06 Mar 2017 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, (पिंजौर)पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, (पिंजौर)पंचकूला Updated Mon, 06 Mar 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
Firing and attack on senior congress leader, panchkula news
इंटक प्रदेशाध्यक्ष पर जानलेवा हमला - फोटो : अमर उजाला
अमरावती एन्क्लेव में इंटक प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पर उनकी निर्माणाधीन कोठी के पास छह हमलावरों ने रिवाल्वर और तलवार से कातिलाना हमला कर दिया। तलवार के हमले से इंटक प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बब्बू का ड्राइवर घायल हो गया, जबकि हमलावरों ने रिवाल्वर से बब्बू पर गोली चलाई, लेकिन वह बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


हमलावरों ने बब्बू की फॉर्च्यूनर में भी तोड़फोड़ की। ड्राइवर मंगा राम ने पुलिस को बताया कि रविवार सुबह करीब 10 बजे अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी से बब्बू अमरावती एन्क्लेव में अपनी निर्माणाधीन कोठी देखने आए थे। मंगा राम ने बताया कि जैसे ही वह गाड़ी से उतर कर कोठी की ओर जा ही रहे थे तो उनके पास फॉर्च्यूनर और स्विफ्ट गाड़ियां आ कर रुकीं। इन गाड़ियों से अमित निवासी पपलोहा, गोपाल, पाली निवासी सुक्खोमाजरी, गुरा, हैप्पी, पिंकी, खंडू निवासी माजरा, शिशु निवासी सियुड़ी, जितेंद्र निवासी पपलोहा, बोमिक चंदेल निवासी कालका, दीपा निवासी उपरवाला माजरा, संजू, तारा सहित करीब 12 हमलावर उतरे। बब्बू ने बताया कि अमित और गोपाल के हाथ में रिवाल्वर थे, जबकि अन्य के हाथ में तलवारें और रॉड थीं।
विज्ञापन


भूपिंद्र सिंह बब्बू ने बताया कि इनमें से अमित ने हाथ में रिवॉल्वर लहराते हुए कहा कि बब्बू को पकड़ो और इतना मारो के बच न सके। इस पर उन्होंने भागने की कोशिश की। इस दौरान ड्राइवर मंगाराम के सिर पर हैप्पी ने तलवार मारी तो बचाव में मंगा राम ने अपनी बाजू आगे कर दी, जिससे उसके हाथ में तलवार लगने से घाव हो गया। बब्बू ने बताया कि हमलावरों से बचने के लिए जब वह भागने लगे तो अमित ने अपने रिवॉल्वर से उनके ऊपर फायर किया। उन्होंने बताया कि गोली उसकी बाजू के पास से निकल गई। इससे वह बाल-बाल बचे गए। पिंजौर थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि घायल मंगाराम और भूपेन्द्र  सिंह बब्बू के बयान पर आरोपियों के खिलाफ जान से मारने की कोशिश करना वा अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमलावरों के साथी पहुंचे घटना के बाद रेकी करने

Firing and attack on senior congress leader, panchkula news
इंटक प्रदेशाध्यक्ष पर जानलेवा हमला - फोटो : अमर उजाला
500 मीटर दूरी पर पुलिस चौकी
हमलावरों के हौसले इतने बुलंद थे कि घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर पुलिस चौकी स्थित है। इसके बावजूद हमलावरों ने इंटक प्रदेश अध्यक्ष पर रिवाल्वर और तलवारों से हमला कर दिया। इतना ही नहीं पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावरों ने भूपेंद्र सिंह बब्बू की फॉर्च्यूनर रॉड से तोड़ दी। बब्बू ने बताया कि जब तक पुलिस मौके पर पहुंच पाती उस से पहले ही हमलावर एनक्लेव के पीछे से पिंजौर ब्लॉक के गांव भगवानपुर और रायपुर की ओर भाग गए। बब्बू ने बताया कि हमलावर जाते जाते धमकी दे कर गए हैं कि आज तो बच गया, लेकिन अगली बार मौका मिला तो जान से मार देंगे। 

हमलावरों के साथी पहुंचे घटना के बाद रेकी करने
बब्बू अमरावती पुलिस चौकी में जब शिकायत दे रहे थे तो इस दौरान दो युवक रेकी करने की मंशा से चौकी के पास से निकले। जब उन्हें रुकने के लिए कहा गया तो वह अपनी बुलेट भगा ले गए। जब उनका पीछा किया तो वह थोड़ी दूर बुलेट छोड़ कर भाग गए। भूपेंद्र सिंह ने बताया कि हमले से पहले भी यह युवक कोठी के बाहर देखे गए थे। 

पुलिस को शिकायत देने पर हुआ हमला 
बब्बू ने बताया कि हमले से एक दिन पहले दोपहर को किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। उसने धमकी दी कि तू माइनिंग की बहुत शिकायतें देता है। तुुझे देख लेंगे और उसके बाद फोन काट दिया। भूपेंद्र सिंह ने बताया कि हमला करने के बाद फिर से उसे फोन पर धमकी दी कि आज तो तू बच गया अगली बार नहीं बचेगा। भूपेंद्र सिंह बब्बू ने बताया कि हमलावर हिस्ट्रीशीटर हैं जिन पर पहले भी केस दर्ज हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed