फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fire to sleeping family, Three died, four badly scorched

घर में सो रहे परिवार को किया आग के हवाले, 3 की मौत, चार बुरी तरह झुलसे

Fri, 25 Aug 2017 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Fri, 25 Aug 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
Fire to sleeping family, Three died, four badly scorched
Punjab News
नकोदर से सटे मेहतपुर की खुरमपुर कालोनी में पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने घर में सो रहे परिवार के सात सदस्यों को आग के हवाले कर दिया। पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की इस घटना में परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि चार बुरी तरह झुलस गए। उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी महितपुर के खुरमपुर कालोनी निवासी राजू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस के अनुसार राजू की नसीब के साथ रंजिश थी। इसका कारण यह था कि राजू के अवैध संबंध पीड़ित परिवार के मुखिया नसीब की पत्नी सोनिया के साथ थे। और दो साल पहले सोनिया उसके साथ भाग गई थी। 
विज्ञापन


डीएसपी शाहकोट दिलबाग सिंह ने कहा कि महितपुर के खुरमपुर कालोनी निवासी नसीब पुत्र इंद्रीस अपने परिवार के छह अन्य सदस्यों के साथ कमरे में वीरवार रात सो रहा था। इसी बीच उसका पड़ोसी राजू घर के अंदर दाखिल हुआ। राजू ने घर में सो रहे सभी लोगों पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। हादसे में नसीब की पत्नी 35 वर्षीय सोनिया और बेटियां पांच वर्षीय रहिमत व डेढ़ वर्षीय सानिया की मौत हो गई। जबकि नसीब और उसकी तीन बेटियां 11 वर्षीय नेहा, आठ वर्षीय प्रीया व सात वर्षीय वंदना की हालत गंभीर है। थाना मेहतपुर की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। इसके बाद सिविल अस्पताल पहुंचे ड्यूटी मजिस्ट्रेट अरुण शोरी ने हादसे का शिकार हुए नसीब के बयान दर्ज किए। पुलिस अब मामले के आरोपी राजू को गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

केवल परिवार के मुखिया की हत्या के इरादे से घर में घुसा था राजू

Fire to sleeping family, Three died, four badly scorched
पेट्रोल छिड़ककर दिया घटना को अंजाम
महितपुर (नकोदर) में हुई सनसनीखेज घटना के पीछे कारण के तौर पर अवैध संबंध ही सामने आया है। इसमें दो मासूम भी मां के प्रेमी की हैवानियत के शिकार हुए। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि प्रेमी सिर्फ प्रेमिका के पति की हत्या करने की फिराक में घर में दाखिल हुआ था, लेकिन उसकी हरकत से पूरे कमरे में आग फैल गई।

नतीजा यह हुआ कि हत्यारोपी की प्रेमिका और उसके दोनों बच्चों को अपनी जान गंवानी पड़ी। जांच अधिकारी एसपी इनवेस्टिगेशन बलकार सिंह का कहना है कि घटना से पहले हत्यारोपी की उसकी प्रेमिका के पति के साथ कई बार तकरार भी हो चुकी थी। पीड़ित परिवार के मुखिया नसीब की पांच बेटियां थीं। इसलिए परिवार को बेटा होने की चाह थी। इसी बीच पड़ोस में रहने वाले राजू ने नसीब की पत्नी सोनिया को प्रेम जाल में फंसा लिया। करीब दो साल पहले राजू सोनिया को लेकर भाग चुका था, लेकिन बाद में फिर मामले में दोनों पक्षों की ओर से समझौता हो गया था।

समझौते के तहत ही सोनिया दोबारा नसीब के पास आकर रहने लगी थी, लेकिन इस घटना के बाद से राजू और नसीब के बीच खटास बरकरार रही। कुछ दिन पहले भी दोनों में नोकझोंक हुई थी। शायद राजू ने ठान लिया था कि वह नसीब का अहित करेगा। पुलिस के अनुसार इसी सोच के साथ उसने नसीब की हत्या करने की योजना बनाई, लेकिन डर था कि वह पकड़ा जा सकता है। इसी वजह से उसने अग्निकांड की कहानी तैयार की। तय योजना के मुताबिक ही वीरवार रात राजू पेट्रोल लेकर नसीब के घर में दाखिल हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed