फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fire incident burnt 5 bikes at 6565/56 sector block Chandigarh

चंडीगढ़ के सेक्टर 56 में 5 बाइक फूंके, लोगों में दहशत

Tue, 19 Apr 2016 06:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Tue, 19 Apr 2016 06:14 PM IST
विज्ञापन
fire incident burnt 5 bikes at 6565/56 sector block Chandigarh
अज्ञात लोगों ने 5 बाइक जला डाले - फोटो : amarujala
सेक्टर 56 में घर के बाहर खडे़ पांच वाहन अचानक लगी भयानक आग  में जलकर राख हो गये। पीड़ित  लोगों को शक है कि इलाके के शरारती तत्वों ने  मोटरसाइकिलों को आग के लगाई है। पीड़ितों का कहना है कि आग इतनी भयानक थी कि आग लोगों को घरों के पीछे के दरवाजे से निकलना पड़ा। मौेके  पर एक दमकल की गाड़ी भी पहुंची। जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। लोगों ने पुलिस में शिकायत दे दी है। पुलिस ने डीडीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मामले के अनुसार सोमवार - मंगलवार रात सेक्टर 56 में 6565 के सामने खड़ी पांच दुपहियां वाहन आग से जलकर राख हो गये। पीड़ित सर्वेश कुमार ने बताया कि रात को करीब 3.30 तक तो एरिया में लाइट नही थी। जिसकी वजह वो लोग बाहर ही थे। जैसे ही लाइट आई वो सोने अंदर गये। उसके कुछ ही देर बाद आग की लपटें व धुंआ उठता दिखाई दिया। सामने के गेट से बाहर निकलने की कोशिश की पर आग की लपटे काफी तेज थी। इस वजह से पीछे के रास्ते से बाहर निकलना पड़ा।
विज्ञापन


इस बीच मोहल्ले के लोगों ने आग पर पानी रेता डालना शुरू कर दिया। इसी बीच फायर ब्रिगेड को भी फोन कर आग की सूचना दे दी गई थी। आग पर काबू पाने में स्थानीय लोगों व फायर बिग्रेड को करीब आधा घंटा लगा। तब तक पांचों वाहन जलकर राख हो चुके थे। पीड़ितों का कहना है कि आग के कारणों के बारे में साफ साफ कुछ नही कह सकते लेकिन इतनी जल्दी जिस प्रकार आग लगी है उससे लगता है कि किसी शरारती तत्व का ही काम है। शार्ट सर्किट से आग लगी होती तो पांचों बाइक  एक साथ नही जल सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वही सेक्टर 39 पुलिस स्टेशन के एसएचओ दिलशेर चंदेल का कहना है कि पीड़ितों की शिकायत पर डीडीआर दर्ज कर ली है और छानबीन की जा रही है।   प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट लगता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed