फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fire in Infosys building, escape

इंफोसिस की बिल्डिंग में आग, मची भगदड़

Thu, 27 Mar 2014 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा Updated Thu, 27 Mar 2014 01:29 AM IST
विज्ञापन
fire in Infosys building, escape

आईटी पार्क स्थित इंफोसिस की हॉस्टल बिल्डिंग की पहली मंजिल पर आग लगने से भगदड़ मंच गई। एयर हेंडलिंग यूनिट से धुआं निकलते देख करीब 100 लोग सड़क की तरफ भागे और आग की सूचना फायर बिग्रेड को दी।

विज्ञापन


इस दौरान मनीमाजरा थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं। साथ ही इंडस्ट्रियल एरिया, रामदरबार और सेक्टर 17 से फायर टेंडर ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर बचाव अभियान शुरू किया।
विज्ञापन


आग लगने की जगह न पता लगने पर हड्रोलिक फायर टेंडर स्टेशन बुलाया गया। फायरमैन वीरेंद्र हास्टल बिल्डिंग के अंदर गया और आग लगने वाले एयर हेंडलिंग यूनिट तक पहुंचकर सीनियर अफसरों को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


धुआं ज्यादा होने से फायरमैन बेहोश हो गया और पुलिस ने उसे मनीमाजरा अस्पताल में दाखिल कराया। वहीं फायरमैन विभाग के कर्मचारी आग लगने वाली जगह तक पहुंचे और आग पर काबू पाया।


फायर आफिसर एसके गोसाई ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला कि आग हॉस्टल बिल्डिंग पर बने एयर हेंडलिग यूनिट में लगे एग्जॉस्ट फैन से लगी थी।

यूनिट में प्लास्टिक का सामान ज्यादा होने से धुआं फैल गया। आग की सूचना बुधवार शाम 6:52 मिनट पर मिली थी। दो घंटे की मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया गया।

2008 में भी लगी थी बेसमेंट में आग
इंफोसिस इमारत में इससे पहले 2008 में बेसमेंट में आग लगी थी। जिसमें कई लोग फंस गए थे। पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने लोगों को निकाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed