फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fire in factory, ramdarbar phase 2 factory,printing industry chandigarh,

रामदरबार में फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का नुकसान

Wed, 10 Aug 2016 08:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Updated Wed, 10 Aug 2016 08:17 PM IST
विज्ञापन
fire in factory, ramdarbar phase 2 factory,printing industry chandigarh,
Fire at Printing Factory - फोटो : amar ujala
चंडीगढ़ रामदरबार फेज-2 स्थित एक फैक्ट्री में बुधवार सुबह करीब पौने चार बजे आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक फैक्ट्री में रखा काफी सामान जलकर राख हो चुका था।
विज्ञापन


जिक्रयोग है कि रामदरबार फेज-2 के प्लॉट नंबर 62 में अशोक अग्रवाल की फैक्ट्री है। इसमें उन्होंने पांच अलग-अलग ऑफिस बनाए हुए हैं। यहां प्रिंटिंग, पेपर रोल, पैकिंग के डिब्बे, दवाई की पैकिंग और तार बनाने का काम होता है। बुधवार सुबह करीब पौने चार बजे गत्ते की फैक्टरी में अचानक आग लग गई। 
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने इसकी सूचना फायर विभाग को दी। सूचना पाकर मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच गईं, लेकिन आग बुझाने में नाकाम रही। इसके बाद एक-एक करके पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची तब  जाकर करीब 3 घंटे में आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक लाखों का सामान जलकर राख हो चुका था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed