{"_id":"082f35710014e663a66717894423a041","slug":"fire-at-atm-16-lakhs-ash-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धू-धूकर जल उठा एटीएम, 16 लाख कैश राख ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धू-धूकर जल उठा एटीएम, 16 लाख कैश राख
ब्यूरो/अमरउजाला, अमृतसर(पंजाब)
Updated Wed, 05 Aug 2015 09:58 PM IST
विज्ञापन
स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की रंजीत एवेन्यू स्थित एटीएम में सुबह शार्ट सर्किट के कारण आग लगने से 16 लाख की राशि जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
घटना की जानकारी सुबह एटीएम पर ड्युटी करने आए सिक्योरिटी गार्ड ने बैंक मैनेजर को दी। उन्होंने पास में पड़ती पुलिस चौकी रंजीत एवेन्यू के इंचार्ज निशान सिंह को इसकी दी।
पुलिस कमिश्नर जतिंदर सिंह औलख, डीसीपी परमपाल सिंह सिद्धू, एसीपी केतन पाटिल, एसीपी नार्थ कंवलजीत सिंह भूरेवाल, सिविल इंचार्ज सुखविंदर सिंह, सब-इंस्पेक्टर निशान सिंह पुलिस पार्टी सहित घटनास्थल पर पहुंचे। बैंक के चीफ मैनेजर सुनील जायसवाल ने बताया कि रात को एटीएम बंद रहता है।
विज्ञापन
बीती रात को एटीएम बंद करा दिया था लेकिन सुबह वहां पर शार्ट सर्किट होने से 16 लाख की राशि जलकर राख हो गई है। इसकी जानकारी चेन्नई हेड ऑफिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की तफतीश कर रही थी। उसे आशंका है कि किसी शरारती तत्व ने जानबूझकर कर इस घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन