फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   FIR filed on Gurudwara committee president for Stealing Cash From cash-box

गुरुद्वारा कमेटी का प्रधान ही करता था गोलक से चोरी, सीसीटीवी में हुआ कैद, मामला भी दर्ज

Tue, 02 Jul 2019 12:34 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 02 Jul 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
FIR filed on Gurudwara committee president for Stealing Cash From cash-box
सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी - फोटो : अमर उजाला

मोगा के थाना सदर के अधीन पड़ते गांव धल्लेके में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान की ओर से गुरुद्वारा साहिब की गोलक से पैसे चोरी करने का मामला सामने आया है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के चलते मामले ने तूल पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी प्रधान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। 

विज्ञापन


कुछ दिन से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वॉयरल हो रहा था। वीडियो में गुरुद्वारा पंज पीर साहिब धल्लेके की कमेटी का प्रधान जगरूप सिंह गुरुद्वारा साहिब में गोलक से पैसे चोरी करता नजर आ रहा था। वीडियो गांव वासियों ने देखकर पंचायत बैठाई। सियासी दबाव में पंचायत ने पिछले 15 साल से कमेटी की प्रधानगी करते आ रहे आरोपी प्रधान जगरूप सिंह को माफ कर दिया। 

विज्ञापन

जब विदेश में भी वीडियो पहुंचना शुरू हुआ तो मामले ने तूल पकड़ लिया। इस पर कांग्रेसी कार्यकर्ता ठाणा सिंह जौहल निवासी धल्लेके के भतीजे ने उसे सिंगापुर से व्हाट्सएप पर उक्त वीडियो भेजा।

इसके बाद ठाणा सिंह जौहल ने ईमेल के जरिए एसएसपी से शिकायत कर दी। पुलिस ने ठाणा सिंह जौहल के बयान दर्ज किए और प्राथमिक जांच के बाद रविवार रात करीब आठ बजे आरोपी प्रधान जगरूप सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। 

जांच अधिकारी एएसआई गुरजंट सिंह ने सीसीटीवी फुटेज में पैसे चोरी करने की घटना कैद होने पर मामला दर्ज किया गया है। केस दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। 

आरोपी की प्रधानगी से भी हो गई छुट्टी
पिछले 15 साल से गुरुद्वारा साहिब की कमेटी पर कब्जा जमाए बैठे जगरूप सिंह को केस दर्ज होने के बाद कमेटी व पंचायत ने प्रधानगी पद से भी हटा दिया है। अब गुरुद्वारा साहिब की कमेटी और पंचायत जांच करेगी कि आरोपी ने गोलक से कितने पैसे चोरी किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed