{"_id":"4c5a266bc957794fe0a32e738443ed3c","slug":"fights-among-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के बीच झगड़े में कूदे परिजन, जमकर चले डंडे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चों के बीच झगड़े में कूदे परिजन, जमकर चले डंडे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 22 Jun 2014 07:31 PM IST
विज्ञापन
खेल-खेल में बच्चों के बीच मारपीट हो गई। बाद में उनके परिजनों ने एक-दूसरे पर डंडों से हमला कर दिया। झगड़े में 13 वर्षीय बच्चा समेत उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने तीनों घायलों को सेक्टर-16 के जनरल अस्पताल में दाखिल कराया। विपिन के सिर में डंडा लगने के कारण डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने हमला करने वालों पर मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
मलोया निवासी रामनरेश ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसके बेटे विपिन और पड़ोसी सुनहरा के बेटे के बीच खेलते-खेलते मारपीट हो गई। उन्होंने जब सुनहरा को झगड़े के बारे में बताया तो वह गाली गलौच करने लगा। जब वह मंडी से सब्जी लेकर आ रहा था तो सुनील, चांद, भगौरा, बबली और सुनहरा ने डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
इसमें वह, उसकी पत्नी और बेटा विपिन घायल हो गए। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में दाखिल करवाया। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने मामले में घायलों के बयान दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।