फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fight in cricket match, fight at sector 20 ground, controvercy in cricket match

क्रिकेट मैच में मारपीट, दोनों टीमों में चली तलवारें, डंडे और ईंटें

Tue, 15 Mar 2016 09:33 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 15 Mar 2016 09:33 AM IST
सार

सेक्टर-20 के मैदान पर रन बढ़ाने के कारण हुआ विवाद
छह युवक घायल, क्रॉस केस दर्ज

विज्ञापन
 fight in cricket match, fight at sector 20 ground, controvercy in cricket match
मारपीट - फोटो : demo

विस्तार

सेक्टर-20 के मैदान में मंगलवार को क्रिकेट मैच के दौरान दो टीमों में रन बढ़ाने पर जमकर तलवार, डंडे और ईंटें चलीं। मारपीट में छह युवकों को चोटें आईं हैं। पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर को सेक्टर-20 स्थित मस्जिद के पास वाले मैदान में मैच चल रहा था। इस दौरान युवकों के बीच स्कोर में तीन रन बढ़ाने को लेकर बहस हो गई। देखते ही देखते यह बहस गाली-गलौच में तबदील हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मैदान में ही एक-दूसरे पर तलवारें, डंडे और ईंटें चलीं।
विज्ञापन


मारपीट की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने सेक्टर-38 निवासी रजत की शिकायत के बाद विनय, सेंटी और उनके अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। वहीं दूसरी ओर सेक्टर-20 निवासी विनय की शिकायत पर रजत, गौरव, अजय व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed