{"_id":"ba87caf537dc3628184cbd450c5b5643","slug":"fight-between-two-groups-11-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो गुट भिड़े, 11 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो गुट भिड़े, 11 घायल
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 06 Jan 2014 10:56 PM IST
विज्ञापन
किशनगढ़ गांव में रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे गली में ऑटो खड़ा करने को लेकर दो गुटों में झगड़ा हो गया, जिसमें तीन महिलाओं समेत 11 लोगों को चोटें आईं।
विज्ञापन
एक घायल को गंभीर हालत में पीजीआई, जबकि एक महिला का सेक्टर-16 के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर ईंट, पत्थर और डंडों से प्रहार किए।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें पुलिस ने तीन के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मनीमाजरा थाना प्रभारी ने बताया किशनगढ़ गांव के मकान नं. 1170 में रहने वाले महेश कुमार का पड़ोसी मोहरताज लाल के साथ गली में ऑटो खड़ा करने को लेकर झगड़ा हो गया था।
इसके बाद मोहरताज लाल, हेमराज, प्रेम लाल आदि ने मिलकर महेश के भाई रमेश पर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें रमेश के सिर में गभीर चोट आई। उसे पीजीआई में भर्ती कराया गया।
वहीं, पुलिस ने महेश की शिकायत पर मोहरताज लाल, हेमराज और प्रेम लाल के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
उधर, मोहरताज लाल पक्ष की एक महिला फूलकली के सिर में भी गंभीर चोट आई। उसे सेक्टर-16 के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। झगड़े में शीला और गीता को भी चोटें आईं।
पुलिस ने मोहरताज लाल की शिकायत पर महेश कुमार और उसके साथियों के खिलाफ झगड़ा करने और जान के मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।