{"_id":"60e322f283ea7d14063d6bcc","slug":"fetal-sex-screening-gang-busted-by-fatehabad-health-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पंजाब में की कार्रवाई, भ्रूण लिंग जांच गिरोह का पर्दाफाश, 27 हजार के साथ महिला काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरियाणा: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पंजाब में की कार्रवाई, भ्रूण लिंग जांच गिरोह का पर्दाफाश, 27 हजार के साथ महिला काबू
Mon, 05 Jul 2021 09:43 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 05 Jul 2021 09:43 PM IST
सार
हरियाणा के फतेहाबाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भ्रूण लिंग जांच गिरोह का पर्दाफाश किया है। टीम ने 27 हजार रुपये की नकदी के साथ एक महिला को पकड़ा है। स्वास्थ्य विभाग ने यह कार्रवाई पंजाब के बसौर गांव में की है। आरोपी एक गाड़ी में अल्ट्रासाउंड मशीन लगाकर भ्रूण लिंग जांच कर रहे थे। पंजाब के अहमदगढ़ निवासी आरोपी डॉक्टर मलकीत सिंह मौके से फरार है।
विज्ञापन
भ्रूण लिंग जांच मामले में गिरोह को पकड़ती फतेहाबाद स्वास्थ्य विभाग की टीम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पंजाब के धूरी-मलेरकोटला रोड स्थित गांव बसौर में छापा मारकर गाड़ी के अंदर भ्रूण लिंग जांच करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गिरोह में शामिल बिचौलिया महिला को 27 हजार रुपये के साथ पकड़ा है। हालांकि भ्रूण लिंग जांच करने वाला डॉक्टर टीम को देखकर फरार हो गया।
विज्ञापन
डॉक्टर गाड़ी के अंदर अल्ट्रासाउंड मशीन से भ्रूण लिंग जांच कर रहा था। स्वास्थ्य विभाग फतेहाबाद की टीम ने रतिया थाना में आरोपी पंजाब के अहमदगढ़ निवासी डॉक्टर मलकीत सिंह और बिचौलिया महिला रतिया निवासी कर्मजीत कौर के खिलाफ शिकायत दी है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग सिरसा को सूचना मिली थी कि फतेहाबाद में अवैध रूप से लिंग जांच का काम चल रहा है। इसके बाद फतेहाबाद के सिविल सर्जन डॉ. वीरेश ने टीम का गठन किया। जिसमें उप सिविल सर्जन डॉ. गिरीश को शामिल किया गया। साथ ही सिरसा स्वास्थ्य विभाग से भी अधिकारी टीम में शामिल हुए।
विज्ञापन
टीम ने डिकॉय मरीज को भ्रूण लिंग जांच के लिए गिरोह में शामिल बिचौलिया महिला के पास भेजा। महिला ने भ्रूण लिंग जांच के लिए 27 हजार रुपये मांगे और सोमवार को रतिया में घग्गर पुल के पास बुलाया। वहां जाने पर आरोपी महिला ने भ्रूण लिंग जांच की एवज में 27 हजार रुपये ले लिए और डिकॉय मरीज को साथ लेकर पंजाब की तरफ चल पड़ी।
आरोपी महिला पंजाब के भीखी व संगरूर के रास्ते धूरी-मलेरकोटला रोड पर गांव बसौर के पास ले आई। यहां एक गाड़ी आई और उसके चालक ने गाड़ी में डिकॉय का अल्ट्रासाउंड किया। इस दौरान टीम को आते देख अल्ट्रासाउंड करने वाला चालक मलकीत सिंह गाड़ी भगा ले गया। टीम ने आरोपी कर्मजीत कौर से 27 हजार नकदी बरामद कर ली। स्वास्थ्य विभाग ने मलकीत सिंह को 2018 में बिना पंजीकृत अल्ट्रासाउंड मशीन के साथ पकड़ा था।