ऑपरेशन थियेटर में महिला मरीज से गंदी हरकत, कॉलेज में हंगामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर-सांपला मार्ग पर गांव सुर्खपुर के पास स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज में अपने कान का ऑपरेशन कराने आई एक महिला मरीज के साथ वहीं पर कार्यरत एक कर्मचारी ने छेड़छाड़ की। महिला ने विरोध किया तो आरोपी भाग गया।
महिला ने इस घटना के बारे में परिजनों को बताया तो उन्होंने मेडिकल कॉलेज परिसर में हंगामा कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता के बयान दर्ज किए।
जानकारी के अनुसार रोहतक जिले के एक गांव की महिला निजी मेडिकल कॉलेज में कान का इलाज कराने आई थी।
कान का इलाज कराने आई थी महिला
बुधवार को महिला को आपरेशन थियेटर में ले जाया गया आरोप है कि उसी दौरान ही वहां कार्यरत कर्मचारी ने उसके साथ अश्लील हरकत की।
उसने शोर मचाया तो आरोपी भाग खड़ा हुआ। सूचना मिलने पर डीएसपी राजीव व झज्जर थाना प्रभारी दयाचंद मौके पर पहुंचे और पीड़िता के बयान दर्ज किए।
गांव गिरावड़ के पास स्थित एक मेडिकल कॉलेज में महिला मरीज के साथ आपरेशन थियेटर में अश्लील हकरतें करने की शिकायत मिली थी। फिलहाल आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
राजीव, डीएसपी झज्जर