{"_id":"bd16c7f21ce8b38a09a72f272a0185f8","slug":"female-government-teacher-committed-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला टीचर ने फंदा लगाकर खुदकुशी की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला टीचर ने फंदा लगाकर खुदकुशी की
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Mon, 14 Jul 2014 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-69 में निवासी सरकारी स्कूल की टीचर ने रविवार सुबह तड़के घर में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। मृतका पीएचडी से और उसकी शादी नहीं हुई थी। आजकल उसका डिप्रेशन का इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
मौके से मिली जानकारी के मुताबिक सरकारी एलिमेंटरी स्कूल घडू़ृआं की अध्यापिका कुलदीप कौर (40)सेक्टर-69 में माता-पिता और बहन के साथ रहती थी। भाई आस्ट्रेलिया में है। वह साल 2011 से डिप्रेशन में चल रही थी।
विज्ञापन
रविवार सुबह मृतका के पिता तरसेम सिंह और मां सुबह गुरुद्वारा अंब साहिब में माथा टेकने के लिए गए थे। कुलदीप कौर बहन के साथ अपने कमरे में सो रही थी। माता-पिता के जाने के बाद वह कमरे से निकल कर घर के पहली मंजिल पर बने कमरे में चली गई और पंखे से लटक कर जान दे दी।
विज्ञापन
जब माता-पिता करीब छह बजे घर पर आए, तो देखा कि कुलदीप अपने कमरे में नहीं है। जब उन्होंने ऊपर बने कमरे में जाकर देखा, तो कुलदीप कौर पंखे से लटकी हुई थी। उन्होंने उसे तुरंत उतारा। शोर मचने पर पड़ौसी भी आ गए। उसे तुरंत फेज-1 इंडस अस्पताल, जहां पर कुलदीप का इलाज चल रहा था, वहां ले गए।
जहां जाते ही डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल ने पुलिस को सूचित किया और पुलिस भी मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। सूत्रों के मुताबिक मृतका पीएचडी थी और अभी तक इसकी शादी नहीं हुई थी।