फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Female employee arrested for taking bribe in Jalandhar

पंजाब: भ्रष्टाचार रोधी हेल्पलाइन का दिखा असर, जालंधर डीसी दफ्तर में तैनात महिला क्लर्क काबू, 4.80 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

Fri, 25 Mar 2022 03:49 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 25 Mar 2022 03:49 PM IST
सार

जालंधर के डीसी कार्यालय में तैनात क्लर्क मीनू को नौकरी दिलाने के नाम पर चार लाख 80 हजार की रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Female employee arrested for taking bribe in Jalandhar
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब में सीएम भगवंत मान की भ्रष्टाचार रोधी हेल्पलाइन का असर दिखने लगा है। जालंधर के डीसी कार्यालय में तैनात क्लर्क मीनू को नौकरी दिलाने के नाम पर चार लाख 80 हजार की रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। मीनू के खिलाफ भगवंत मान द्वारा जारी भ्रष्टाचार रोधी हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत भेजी गई थी, जिसके बाद विजिलेंस ब्यूरो एक्शन में आ गई।

विज्ञापन


विजिलेंस की टीम मीनू को डीसी कार्यालय से ले गई तो पता चला कि वह दो माह की गर्भवती हैं। उनकी तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मीनू के खिलाफ विजिलेंस को कई अन्य शिकायतें भी मिली थीं, जिसमें आरोप था कि वहां पर काम करवाने आने वाले लोगों से वह रिश्वत लेती है। डॉ. हरवीन कौर का कहना है कि विजिलेंस टीम मीनू को लेकर आई थी। जांच में मीनू दो माह की गर्भवती निकली। डॉक्टर ने बताया कि मानसिक दबाव के चलते मीनू की हालत बिगड़ गई थी, उसका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन


मीनू के खिलाफ काफी शिकायतें लगातार आ रही थीं। वह इन दिनों डीसी कार्यालय के अधीन तहसील -1 के सेल ब्रांच में तैनात थी। विजिलेंस की टीम ने गुरुवार शाम को ही हिरासत में ले लिया था और शुक्रवार को आधिकारिक रूप से गिरफ्तारी दिखाई तो पता चला कि महिला क्लर्क को भ्रष्टाचार रोधी  हेल्पलाइन पर शिकायत के आधार पर काबू किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed