फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Father Son Suicide in Chandigarh

Chandigarh: पिता-पुत्र ने जहर खाकर दी जान, बीमारी से परेशान थे दोनों, PGI से चल रहा था इलाज

Thu, 08 Aug 2024 09:58 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 08 Aug 2024 09:58 AM IST
सार

सेक्टर 20 ए निवासी सुरेंद्र सिंह लंबे समय से बीमार थे वहीं उनका बेटा हरमनप्रीत लगभग 12 साल से व्हीलचेयर पर था। दोनों का इलाज पीजीआई से चल रहा था। 

विज्ञापन
Father Son Suicide in Chandigarh
मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ के सेक्टर 20ए में स्थित मकान नंबर-271 निवासी पिता-पुत्र ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। मृतकों की पहचान सुरेंद्र सिंह और उनके बेटे हरमनप्रीत के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


सुरेंद्र सिंह पिछले लंबे समय से बीमार थे और चंडीगढ़ पीजीआई में उनका उपचार चल रहा था। वहीं बेटा हरमनप्रीत करीब 10-12 साल से बीमारी के चलते व्हील चेयर पर है और उसका इलाज भी पीजीआई में ही चल रहा था। इन्होंने अपने मकान में ऊपर के दो फ्लोर किराए पर दिए हुए हैं जिनमें पीजी चलाया जा रहा है। पीजी की कमाई के जरिए ही पिता पुत्र का खर्च चल रहा था। 
विज्ञापन


वहीं दो लोगों के सुसाइड की 
सूचना पाते ही संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पिता पुत्र के शवों को सेक्टर-16 अस्पताल में पहुंचाया। दोनों के शवों को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस द्वारा मामले में जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि पुलिस को मौके पर अभी तक कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है जिससे आत्महत्या करने के कारणों का पता चल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed