{"_id":"58b037e84f1c1b0853b26992","slug":"father-raped-minor-daughter-at-amritsar-of-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'मुझे मार दो, या बाप को मारने की इजाजत दिला दो' लड़की की दर्दनाक आपबीती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
'मुझे मार दो, या बाप को मारने की इजाजत दिला दो' लड़की की दर्दनाक आपबीती
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Updated Sat, 25 Feb 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
नाबालिक लड़की से रेप
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
13 साल की लड़की इस कदर खौफ में है कि वह या तो खुद मरना चाहती है या अपने बाप को मारना चाहती है। उसकी आपबीती इतनी दर्दनाक है कि यकीं नहीं होगा। घटना पंजाब के अमृतसर की है। एक पिता ने अपनी तेरह साल की बेटी को हवस का शिकार बना डाला।
वह एक साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। यह बात तब सामने आई, जब पीड़िता ने इसकी शिकायत अपनी क्लास टीचर से की। उसके बाद यह मामला पहुंचा महिला पुलिस थाने। पुलिस ने लड़की के बयान पर उसके पिता के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।
मुझे मार दो, या बाप को मारने की इजाजत दिला दो
लड़की इस कदर खौफ है कि वह रोते-रोते चिल्लाती है कि मुझे मार दो या मुझे बाप को मारने की इजाजत दिलाओ। मैं ऐसे बाप को बीच बाजार पत्थर मार मार कर मारना चाहती हूं। मुझे इजाजत मिले तो यह काम मैं अभी कर दूंगी। बाप के हाथों दुष्कर्म का शिकार होने वाली बेटी के हक में इलाके के लोग आ खड़े है। उन्होंने ठाना है कि दुष्कर्मी बाप को इलाके में नहीं रहने देंगे।

इस तरह बाप करता रहा बेटी से दुष्कर्म
RAPE
करीब दो साल पहले जवाहर नगर बटाला रोड के रहने वाले एक व्यक्ति की पत्नी की मौत हो गई। उसने दूसरी शादी कर ली। उसने पहली पत्नी से हुई तेरह साल की अपनी बेटी को हवस का शिकार बना लिया। वह बेटी को लगातार धमकाता रहा।
कुछ दिन पहले जब उसने एकबार फिर अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म किया तो पीड़िता ने यह बात अपनी क्लास टीचर को बताई और क्लास टीचर की मदद से पुलिस थाने में यह बात पहुंची। जांच अधिकारी सब इंसपेक्टर शीतल कौर ने कहा कि लड़की का मेडिकल करवा लिया गया है।
लड़की ने बताया है कि करीब एक साल पहले भी उसके बाप ने उसके साथ दुष्कर्म किया, उसके बाद जब भी वो घर में अकेला पाता उसके साथ गलत हरकत करता था। चार दिन पहले जब उसने ऐसा किया तो बात स्कूल टीचर से उनतक पहुंची। सारे मामले की तफ्तीश करने के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।