फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Father of two Misdeed victim girls Commits Suicide after threatening by Accuseds

दो बेटियों से दुष्कर्म कर आरोपियों ने धमकाया, आहत पिता ने ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान

Sat, 01 Feb 2020 09:17 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 01 Feb 2020 09:17 PM IST
विज्ञापन
Father of two Misdeed victim girls Commits Suicide after threatening by Accuseds
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

दो बेटियों से दुष्कर्म करने के आरोपियों ने धमकाया तो बच्चियों के पिता ने शनिवार देर शाम ट्रेन के आगे कूद कर खुदकुशी कर ली। मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि दुष्कर्म का मामला दर्ज होने के बाद आरोपियों द्वारा लगातार उसके भाई को लगातार धमकाया जा रहा था। वहीं केस वापस नहीं लेने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी जा रही थी। इस बारे में संबंधित पुलिस को अवगत भी करवाया गया था, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। 

विज्ञापन


इसी कारण उसका भाई काफी परेशान रहता था और इसी परेशानी में उन्होंने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस प्रकार से उसके भाई को डरा धमका कर खुदकुशी करने के लिए मजबूर कर दिया गया है, उसी तरह उनके परिवार के अन्य सदस्यों की भी जान को खतरा है। आरोपी कुछ भी कर सकते हैं। उन्होंने पुलिस के उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएं। 
विज्ञापन


बता दें कि पिछले दिनों थाना संगत पुलिस ने दो सगी नाबालिग बहनों से दुष्कर्म करने और उनकी मदद करने वाले चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। अपनी शिकायत में नाबालिग बहनों ने बताया कि 26 जनवरी को वह अपने पिता के साथ झगड़ा कर घर से चली गई थी। वह गांव के जसविंदर सिंह के घर गई। आरोपी जसविंदर उनको बस स्टैंड पर ले गया। जहां पर उसने आटो चालक दयाल सिंह को बुलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वह अपने दोस्त अमृतपाल सिंह के साथ शादी करवाने का झांसा देकर उनको शेरगढ़ के रेलवे स्टेशन पर ले गए। पीड़िता के मुताबिक आरोपी अमृतपाल सिंह और उसके पिता मंगा सिंह गाड़ी पर आए और दोनों बहनों को गांव ले गए। दोनों ने आरोप लगाया कि जसविंदर सिंह व अमृतपाल सिंह ने उनके साथ दुष्कर्म किया और बाद में उन्हें थाना सदर बठिंडा छोड़ दिया। 

थाना संगत पुलिस ने पीड़ित लड़कियों के बयान पर आरोपियों अमृतपाल सिंह, उसके पिता मंगा सिंह, जसविंदर सिंह और दयाल सिंह के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्जकर लिया था। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपियों द्वारा पीड़िता के पिता को लगातार धमकाया जा रहा था। इसी कारण लड़कियों के पिता ने ट्रेन के सामने कूद कर अपनी जान दे दी। 

थाना संगत के एसएचओ गौरव वंश का कहना है कि पुलिस पर लगाए जा रहे आरोप गलत हैं। पीड़ित बहनों के बयानों के आधार पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर लिया था। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। लड़कियों के पिता को कोई धमकी दी गई है, इसकी कोई शिकायत पीड़ित परिवार द्वारा पुलिस को नहीं दी गई है। आत्महत्या की कार्रवाई जीआरपी पुलिस द्वारा की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed