{"_id":"668cbf84796ee3a908cc746e2ae65581","slug":"father-murder-by-drug-addict-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के लिए नशेड़ी बेटे ने पिता को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन के लिए नशेड़ी बेटे ने पिता को मार डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
Updated Sun, 13 Jul 2014 07:50 PM IST
विज्ञापन
जमीन की खातिर नशे में धुत एक कलयुगी बेटे ने पिता को मौत के घाट उतार डाला। पुलिस के मुताबिक गांव ठुल्लेवाल निवासी मनजिंदर सिंह शराब के नशे का आदी है।
विज्ञापन
वह अक्सर अपने पिता सुरिंदर सिंह से जमीन अपने नाम लिखने की मांग करता था। लेकिन उसके पिता का डर था कि अगर जमीन मनजिंदर के नाम हो गई तो वह नशे के लिए उसे बेच डालेगा।
विज्ञापन
गत रात्रि मनजिंदर सिंह शराब के नशे में धुत घर आया और पिता से झगड़ा करने लगा। वह बार -बार कह रहा था कि आखिर उसके नाम जमीन क्यों नही करवा रहा। इस दौरान सुरिंदर सिंह बेटे को नशा न करने की नसीहत देने लगा। इसे सुनकर मनजिंदर सिंह भड़क उठा और पिता पर किसी तेजधार हथियार से हमला कर दिया।
विज्ञापन
सुरिंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। मनजिंदर सिंह घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। सुरिंदर सिंह की पत्नी कुलवंत कौर ने बताया कि उसका बेटा मनजिंदर नशे का आदी था। उनके जेठ कर्म सिंह मनजिंदर को शह देता रहता था।
थाना प्रभारी कुलदीप सिंह विर्क ने कहा कि कुलवंत कौर के बयानों के आधार पर मनजिंदर सिंह के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।