{"_id":"5d5afb6b8ebc3e896d0e32db","slug":"father-misdeed-with-his-daughter-in-mohali-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुमसुम रहती थी छात्रा, टीचर ने पूछा तो बोली- मैम, पापा चार साल से कर रहे ये गंदा काम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गुमसुम रहती थी छात्रा, टीचर ने पूछा तो बोली- मैम, पापा चार साल से कर रहे ये गंदा काम
Tue, 20 Aug 2019 01:14 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 20 Aug 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हवस में अंधा एक पिता चार साल तक अपनी ही नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करता रहा। गुमसुम देखकर टीचर ने कारण पूछा तो उसने अपने पिता की करतूत के बारे में बता दिया। टीचर्स ने चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की मदद से पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
इसके बाद थाना फेज-एक की पुलिस ने लड़की के पिता के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूलरूप में नेपाल का रहने वाला है। जांच अधिकारी एसआई बलजीत कौर ने बताया कि आरोपी पिता को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें- पिता ने मुंह बांधकर 10 साल की बेटी से किया दुष्कर्म, लुधियाना में मंगेतर ने घर बुलाकर किया ये काम
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक करीब 16 वर्षीय यह बच्ची अपने माता-पिता के साथ मोहाली में रह रही थी। उसने बताया कि वह जब 12 साल की थी, तब से पिता जबरन शारीरिक संबंध बनाते आ रहे हैं। यहां तक कि उसे अपनी माता व अन्य किसी भी व्यक्ति को बताने से रोकने के लिए उसे जान से मारने की धमकियां देते।
इसी बात को लेकर बच्ची परेशान रहने लगी। उसे लगातार स्कूल में गुमसुम देख कर स्कूल की अध्यापिका ने इस बारे में पूछा तो उसने अपने साथ हो रहे शारीरिक शोषण की व्यथा सुनाई। इसे सुनकर टीचर्स के भी होश उड़ गए।