{"_id":"6358f66790c0587126161d5c","slug":"father-killed-six-month-old-girl-in-jalandhar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar: पिता ने छह माह की बच्ची का गला घोंटा, बेटे की थी चाहत, दिवाली की रात दफनाया, जताई जा रही ये आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jalandhar: पिता ने छह माह की बच्ची का गला घोंटा, बेटे की थी चाहत, दिवाली की रात दफनाया, जताई जा रही ये आशंका
Wed, 26 Oct 2022 02:29 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 26 Oct 2022 02:29 PM IST
सार
इस हत्याकांड को तंत्र-मंत्र से जोड़कर देखा जा रहा है। कुएं के पास बच्ची की बलि देनी की आशंका भी जताई जा रही है। एसीपी कैंट बबनदीप सिंह ने कहा कि दुष्कर्म की पुष्टि के लिए मेडिकल बोर्ड गठित किया गया है और जल्द ही रिपोर्ट आ जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के जालंधर में इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां दिवाली की रात एक बाप ने छह महीने की बच्ची का गला घोंट दिया और शव को जमीन में दफना दिया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची से दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है। एसीपी कैंट बबनदीप सिंह ने जांच के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन कर दिया है।
विज्ञापन
बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि उसके पति को बेटे की चाह थी लेकिन जब बेटी हुई तो वह गुस्से में रहता था और उसके साथ भी मारपीट करता था। दीपावली की रात जब सब सो रहे थे तो पति ने बेटी का गला घोंट दिया और उसके शव को जमीन में दफना दिया। जब पुलिस को इसकी सूचना मिली तो आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बच्ची का शव पानी की टंकी के पास से बरामद हुआ है। पत्नी ने बच्ची की हत्या से पहले दुष्कर्म की आशंका भी जताई है। पुलिस ने पिता के खिलाफ धारा-302 के तहत केस दर्जकर लिया है। पुलिस का कहना है कि अगर पोस्टमार्टम में दुष्कर्म की पुष्टि होती है तो उसकी धारा भी जोड़ दी जाएगी। वहीं हत्याकांड को तंत्र-मंत्र से जोड़कर देखा जा रहा है। कुएं के पास बच्ची की बलि देनी की आशंका भी जताई जा रही है। एसीपी कैंट बबनदीप सिंह ने कहा कि दुष्कर्म की पुष्टि के लिए मेडिकल बोर्ड गठित किया गया है और जल्द ही रिपोर्ट आ जाएगी।
विज्ञापन