{"_id":"628265d9ab771a7fe127c9e2","slug":"father-killed-four-year-old-girl-in-bathinda-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा: नशेड़ी पिता ने अपनी चार साल की बच्ची को मार डाला, मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बठिंडा: नशेड़ी पिता ने अपनी चार साल की बच्ची को मार डाला, मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया
Mon, 16 May 2022 08:29 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 16 May 2022 08:29 PM IST
सार
थाना फूल के एसएचओ बलविंदर सिंह ने बताया कि पीड़िता सर्बजीत कौर की शिकायत पर आरोपी पति कुंदन को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बठिंडा जिले के गांव भाई रूपा में एक पिता ने शराब के नशे में अपनी ही चार साल की बेटी की हत्या कर दी। थाना फूल पुलिस ने मृतक बच्ची की मां की शिकायत पर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मृतक बच्ची की पहचान गांव भाईरूपा निवासी चार वर्षीय खुशदीप कौर उर्फ रिया के रूप में हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सोमवार को सुबह बच्ची घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई। मृतक की मां सरबजीत कौर ने पुलिस में दर्ज करवाए बयान में आरोप लगाया कि उसकी बेटी की हत्या उसके पति कुंदन ने की है। पीड़िता के मुताबिक उसका पति शराब पीने का आदी है। जिसने घर में कोहराम मचा रखा है।
विज्ञापन
पीड़िता के मुताबिक सोमवार को सुबह होते ही उसके पति ने शराब पीना शुरू कर दिया। जब उसने अपने पति को शराब पीने से मना किया तो उसने पास में पड़ी लोहे की रॉड उठाकर उसे मारने की कोशिश की लेकिन वह बच गई और रॉड उसकी चार साल की बच्ची को जा लगी। जिससे उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
सरबजीत कौर ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी पति कुंदन मौके से फरार हो गया। जब उसने अपने बच्ची को उठाया तो वह दम तोड़ चुकी थी। थाना फूल के एसएचओ बलविंदर सिंह ने बताया कि पीड़िता सर्बजीत कौर की शिकायत पर आरोपी पति कुंदन को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।