{"_id":"584571174f1c1bfd64447afa","slug":"father-killed-by-son-at-patiala-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग पिता के कातिल बने दो बेटे, पीट-पीटकर मार डाला, वजह बड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुजुर्ग पिता के कातिल बने दो बेटे, पीट-पीटकर मार डाला, वजह बड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
Updated Tue, 06 Dec 2016 09:07 AM IST
विज्ञापन
पिटाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो बेटे अपने ही बुजुर्ग पिता के कातिल बन गए। दोनों ने पिता को बेरहमी से इतना पीटा कि उनकी मौत हो गई। इसके पीछे बड़ी वजह पता चली। घटना पंजाब के पटियाला की है।
सदर समाना थाने के अधीन पड़ते गांव निजामनीवाला में दो कलयुगी बेटों ने शराब पीने से रोकने पर गुस्से में आकर अपने बुजुर्ग पिता को काफी पीटा। जिसकी बाद में इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।
पुलिस ने आरोपी बेटों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मामले के जांच अधिकारी एएसआई सिमरनजीत सिंह ने बताया कि गांव निजामनीवाला के रहने वाले सगे भाई लखविंदर सिंह और कुलदीप सिंह कोई कामकाज नहीं करते हैं।
विज्ञापन
ऊपर से दोनों शराब पीने की बुरी लत के शिकार हैं। पिता बलबीर सिंह (60) अकसर दोनों को शराब पीने से रोकता था। दो दिसंबर को पिता बलबीर सिंह (60) ने दोनों को शराब पीने से रोका, जिससे दोनों भाइयों ने गुस्से में आकर पिता के साथ काफी मारपीट की। जिससे पिता गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसे तुरंत पटियाला के राजिंदरा अस्पताल दाखिल कराया गया। जहां रविवार रात को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी भाइयों के एक और भाई सुखविंदर सिंह के बयान पर उनके खिलाफ गैर इरादा हत्या का केस दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी आरोपी फरार हैं, जिनकी पुलिस की ओर से तलाश की जा रही है।