फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   father killed by son at patiala of punjab

बुजुर्ग पिता के कातिल बने दो बेटे, पीट-पीटकर मार डाला, वजह बड़ी

Tue, 06 Dec 2016 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Tue, 06 Dec 2016 09:07 AM IST
विज्ञापन
father killed by son at patiala of punjab
पिटाई
दो बेटे अपने ही बुजुर्ग पिता के कातिल बन गए। दोनों ने पिता को बेरहमी से इतना पीटा कि उनकी मौत हो गई। इसके पीछे बड़ी वजह पता चली। घटना पंजाब के पटियाला की है।
विज्ञापन


सदर समाना थाने के अधीन पड़ते गांव निजामनीवाला में दो कलयुगी बेटों ने शराब पीने से रोकने पर गुस्से में आकर अपने बुजुर्ग पिता को काफी पीटा। जिसकी बाद में इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी बेटों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मामले के जांच अधिकारी एएसआई सिमरनजीत सिंह ने बताया कि गांव निजामनीवाला के रहने वाले सगे भाई लखविंदर सिंह और कुलदीप सिंह कोई कामकाज नहीं करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊपर से दोनों शराब पीने की बुरी लत के शिकार हैं। पिता बलबीर सिंह (60) अकसर दोनों को शराब पीने से रोकता था। दो दिसंबर को पिता बलबीर सिंह (60) ने दोनों को शराब पीने से रोका, जिससे दोनों भाइयों ने गुस्से में आकर पिता के साथ काफी मारपीट की। जिससे पिता गंभीर रूप से घायल हो गया।


उसे तुरंत पटियाला के राजिंदरा अस्पताल दाखिल कराया गया। जहां रविवार रात को उसकी मौत हो गई।  पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी भाइयों के एक और भाई सुखविंदर सिंह के बयान पर उनके खिलाफ गैर इरादा हत्या का केस दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी आरोपी फरार हैं, जिनकी पुलिस की ओर से तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed