{"_id":"bf7e42aa83c2c2c695dcf7d54e9b83fd","slug":"father-and-uncle-sent-to-jail-in-honor-killings","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनर किलिंग में पिता और चाचा को जेल भेजा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑनर किलिंग में पिता और चाचा को जेल भेजा
अमर उजाला, पंचकूला
Updated Thu, 31 Oct 2013 09:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनर किलिंग के मामले में गिरफ्तार मृतका के पिता मुजफ्फरनगर निवासी शौकीन को चंडीमंदिर थाना पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में अंबाला जेल भेज दिया गया।
वहीं, डीएनए टेस्ट के लिए शौकीन का सैंपल भी लिया गया। इसके अलावा आरोपी चाचा सलीम का रिमांड खत्म होने के बाद उसे भी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे भी न्यायिक हिरासत में अंबाला जेल भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, डीएनए सैंपल लेने का मकसद मृतक ताहिरा और उसके पिता शौकीन के बीच खूनी संबंध साबित करना है। क्योंकि शव बुरी हालत में मिला था और रिश्ता साबित करने के लिए यह टेस्ट जरूरी है।
विज्ञापन
फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. सुनील गंभीर के मुताबिक, सैंपल मधुबन लैब भेजे जाएंगे, जहां से 15 दिनों में रिपोर्ट आने की उम्मीद है। मालूम हो कि मुजफ्फरनगर निवासी लड़की का पंचकूला जिले के खंगेसरा गांव में जमीन से दबा शव निकाला गया था।
पुलिस ने इस बार दिखाई समझदारी
कई माह पहले जब मोरनी से ऑनर किलिंग का मामला सामने आया था तो पुलिस ने उसमें डीएनए टेस्ट नहीं कराया था।
आरोपी पक्ष ने कोर्ट में यही सवाल उठाया और साबित ही नहीं हो पाया कि जो कंकाल मिला था, उससे आरोपी पक्ष का संबंध है या नहीं, लेकिन इस बार पुलिस समझदारी दिखा रही है।