{"_id":"5d11016b8ebc3e54af1359a5","slug":"father-and-son-dead-in-road-accident-in-rewari","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचानक लगी ब्रेक और तबाह हो गईं परिवार की खुशियां, दरगाह से लौट रहे बाप-बेटे की दर्दनाक मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अचानक लगी ब्रेक और तबाह हो गईं परिवार की खुशियां, दरगाह से लौट रहे बाप-बेटे की दर्दनाक मौत
Mon, 24 Jun 2019 11:05 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 24 Jun 2019 11:05 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-जयपुर हाईवे नंबर आठ पर रविवार रात अचानक ब्रेक लगाने पर पीछे चल रही ईको कार ट्राले से टकरा गई। हादसे में कार में सवार दिल्ली के ककराला निवासी 40 वर्षीय वकील अंसारी और उनके छह वर्षीय बेटे सनवर अंसारी की मौत हो गई। वकील अंसारी परिवार के साथ कार से अजमेर शरीफ स्थित दरगाह से लौट रहे थे। हादसे में दो अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार दिल्ली के ककराला निवासी करीब 40 वर्षीय वकील अंसारी अपने परिवार के साथ अजमेर (राजस्थान) स्थित दरगाह पर हाजिरी लगाकर रविवार रात कार से लौट रहे थे।
विज्ञापन
दिल्ली-जयपुर हाईवे नंबर आठ पर धारूह़ड़ा के पास आगे चल रहे एक ट्राला चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे कार चलाने वाले कार को नियंत्रित न कर सका और ट्राले में जा घुसी।
विज्ञापन
कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद चीखपुकार मच गई। सूचना पर पुलिस के साथ आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए। पुलिस ने सभी घायलों को कार से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया।
जहां चिकित्सकों ने वकील अंसारी और उनके छह वर्षीय बेटे सनवर अंसारी को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो अन्य मामूली रूप से घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज कराया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद वकील अंसारी और उनके बेटे का शव परिजनों को सौंप दिया।