{"_id":"5739c4944f1c1b2a4aac747b","slug":"farmer-commit-suicide-in-muktasar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिस जमीं पर खेती करता था, कर्जदार किसान ने वहीं की खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिस जमीं पर खेती करता था, कर्जदार किसान ने वहीं की खुदकुशी
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
Updated Tue, 17 May 2016 05:51 PM IST
विज्ञापन
मुक्तसर में सुसाइड करने वाले किसान की फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस जमीं पर खेती कर किसान अन्न उपजाया करता था। विडंबना ऐसी कि कर्ज से आहत होकर वहीं निगला सल्फास। मामला पंजाब के मुक्तसर का है। जिले के गांव दोदा के कर्ज से परेशान किसान ने सल्फास की गोलियां खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन
गांव दोदा के राजिंदर सिंह उर्फ राजविंदर सिंह (55) ने बीते बुधवार को खेत में जाकर जहरीली दवा निगल ली थी। काफी समय तक जब वह वापस घर नहीं लौटा तो पारिवारिक सदस्य उसे देखने खेत चले गए। वहां पर वह बेहोश पड़ा हुआ मिला। उसे मुक्तसर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
इलाज के दौरान रविवार को देर शाम को राजिंदर सिंह की मौत हो गई। राजिंदर की पत्नी मनजीत कौर ने बताया कि उनके पास छह एकड़ जमीन है, लेकिन उनके दिव्यांग बेटे अमनदीप सिंह की बीमारी पर काफी खर्च हो रहा था। इसके लिए बैंकों से कर्ज लेना पड़ा था, जो अब तक वापस नहीं कर पाए थे।
विज्ञापन
इस परेशानी में उसके पति ने आत्महत्या कर ली। सोमवार को पुलिस चौकी दोदा ने 174 की कार्रवाई करते हुए शव वारिसों को सौंप दिया। किसान राजिंदर पर सरकारी और गैर सरकारी करीब 12 लाख रुपये कर्ज था।