{"_id":"5844634f4f1c1b8c60a861ae","slug":"farmer-commit-suicide-due-to-cash-problem-in-barnala","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज की बलि चढ़ा एक और किसान, खुद को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कर्ज की बलि चढ़ा एक और किसान, खुद को मारी गोली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
Updated Mon, 05 Dec 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्ज से परेशान गांव सेखा के एक किसान ने रविवार को अपनी लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। थाना सदर के प्रभारी सतनाम सिंह ने बताया कि किसान भूपिंदर सिंह पुत्र मेहर सिंह निवासी सेखा कर्ज के कारण काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। वह ठेके पर जमीन लेकर गुजारा चला रहा था लेकिन उसके सिर पर चढ़ा कर्ज उतरने का नाम नहीं ले रहा था। उसने कई बैंकों से लिमिटें भी बनवा रखी थी। इस बार उसकी गेहूं की फसल कम होने से वह परेशान था।
थाना प्रभारी सतनाम सिंह ने बताया कि किसान भूपिंदर सिंह ने रविवार को घर पर अपने आपको गोली मार ली। भूपिंदर सिंह के बेटे के बयान पर धारा 174 का मामला दर्ज किया गया है।
उधर कांग्रेस के विधायक केवल ढिल्लों ने पीड़ित परिवार से संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि अकाली-भाजपा सरकार में किसानों की खुदकुशी का सिलसिला थम नहीं रहा है। यह सरकार की सबसे बड़ी नाकामी है। ढिल्लों ने कहा कि राज्य सरकार को पीड़ित परिवार को तुरंत मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देनी चाहिए।