{"_id":"5766cffe4f1c1beb0e11b83e","slug":"farmer-become-drugs-trafficker-after-crop-ruin-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान से बना ड्रग तस्कर, फसल बर्बाद हुई तो शुरू की तस्करी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान से बना ड्रग तस्कर, फसल बर्बाद हुई तो शुरू की तस्करी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 19 Jun 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फसल खराब हुई तो पैसों की खातिर अफीम की तस्करी शुरू कर दी। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने 1.25 किलो अफीम के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी को सेक्टर 25 से एनसीबी ने ट्रैप लगाकर गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी ने पूछताछ में माना कि फसल बर्बाद होने के बाद ये काम शुरू किया था। रविवार को एनसीबी ने फूलचंद को जिला अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान मध्यप्रदेश निवासी फूलचंद (55) के रूप में हुई है। फूलचंद मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के थंबगढ़ियां गांव का रहने वाला है। एनसीबी के जोनल डायरेक्टर कौस्तुभ शर्मा ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार रात को सेक्टर 25 से उस वक्त गिरफ्तार किया, जब वह अफीम की डिलीवरी देने आया था। गुप्त सूचना के आधार पर एनसीबी ने बताया कि फूलचंद के थैले से तीन पैकेट में 1.25 किलो अफीम बरामद हुई है।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में छोटा किसान है
पूछताछ में सामने आया है कि वह मध्यप्रदेश में छोटा किसान है। उसका कहना था कि इस बार फसल अच्छी नहीं हुई थी। पैसों की दिक्कत थी तो वह लालच में आ गया और अफीम लेकर सेक्टर 25 में डिलीवरी करने आ गया था।
चार से पांच हजार मिलने थे
एनसीबी के जोनल डायरेक्टर ने बताया कि जिसने फूलचंद को अफीम दे के भेजा था, उन्होंने फूलचंद को निर्देश दिये थे कि सेक्टर 25 पहुंच कर फोन करना। तब जिसे अफीम देनी है, उसका नाम पता बताया जाएगा। एनसीबी ने बताया कि आरोपी को इस डिलीवरी के चार से पांच हजार रुपये मिलने थे।