फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   false promises to send abroad, fraud of 80 lakh in hoshiarpur

विदेश भेजने के नाम पर 100 लोगों से 80 लाख की ठगी, पासपोर्ट भी ले भागा

Mon, 14 Nov 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर Updated Mon, 14 Nov 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
false promises to send abroad, fraud of 80 lakh in hoshiarpur
विदेश ले जाने का झांसा - फोटो : demo
एक फर्जी ट्रैवल एजेंट 100 लोगों से 80-80 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। ट्रैवल एजेंट ने लोगों को फर्जी वीजा और टिकटें दी वहीं कुछ लोगों के पासपोर्ट भी ले लिए और लौटाए नहीं। 
विज्ञापन


पीड़ितों ने बताया कि करीब दो महीने पहले एक विज्ञापन आया था कि अल्जीरिया में काम करने वाले लोगों की जरूरत है और इच्छुक उम्मीदवार होशियारपुर के निर्मल टॉवर में डीएस इंटरप्राइजिज में आकर मिलें। विज्ञापन देख कर सभी लोग अपने दस्तावेज लेकर उनके पास पहुंचे। 
विज्ञापन


उन्होंने मेडिकल करवाने के लिए भी 10 हजार रुपये तक खर्च किए। एक दो दिन पहले फोन आया कि आपका वीजा और टिकटें आ गई है, 80 हजार रुपये लेकर आओ। वह उधार लेकर गए और फिर उन्हें टिकट व वीजा दे दिया गया। जब वह दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे तो उन्हें एयरपोर्ट में दाखिल ही नहीं होने दिया और उनके वीजा व अन्य दस्तावेजों को फर्जी बताकर उन्हें वापस भेज दिया गया। सोमवार सुबह वे सरकारी कॉलेज चौक में ट्रैवल एजेंट के दफ्तर के सामने इकट्ठे हुए लेकिन एजेंट अपने दफ्तर को समेटकर वहां से जा चुका था और आफिस का सामान भी गायब था। जब वह एजेंट के मॉडल टाऊन स्थित घर पहुंचे तो पता चला की वह किराये का घर था और वहां भी ताले लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ितों में अधिकतर पंजाब और हिमाचल के निवासी

false promises to send abroad, fraud of 80 lakh in hoshiarpur
धोखा - फोटो : demo pic
पीड़ितों में शिमला के गोविंद, वरिंदर, विक्रम सिंह, भगवंत सिंह, चाहल कलां के सिकंदर, सनयाल के जरनैल सिंह, होशियारपुर के धर्मपाल, फगवाड़ा के परमिंदर, जालंधर के मोहित लांबड़ा, सतपाल, मनीष कुमार, कोटकपूरा के मलकीत, अमनदीप, मोगा के हरशमिंदर सिंह, सिकंदर, इसपुर के मनप्रीत सिंह, खन्ना के गुरप्रीत सिंह, सुनील, खेहड़ा के परमिंदर, कांगड़ा के इशू कुमार, मुक्तसर के कुलवंत सिंह, ठरोली के जतिंदर सिंह, बटाला के शमशेर, अवतार, होशियारपुर के मनोहर सिंह, रंजीत सिंह, इसपुर के पवन कुमार, बंगा के ओंकार पाल, बुड्डाबड़ के दविंदर सिंह, अमनप्रीत सिंह, ओंकार लाल, लखविंदर सिंह, कुलविंदर सिंह, नंगल के करतार सिंह, रूड़की के नरेश कुमार, जीरा के वरिंदरजीत, जतिंदर पाल सिंह और गुरप्रीत सिंह शामिल हैं।

पीड़ित शिकायत लेकर थाना मॉडल टाऊन पुलिस के पास पहुंचे और थाना प्रभारी गोपाल सिंह को अपनी आपबीती सुनाई। इस दौरान थाना प्रभारी ने पीड़ितों को हर संभव कार्रवाई का आश्वासन दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed